फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   election

जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 105 प्रत्याशियों ने ठोंकी ताल

Sat, 03 Oct 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sat, 03 Oct 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
election
जिला पंचायत सदस्य पद के लिए दूसरे चरण के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शनिवार को समाप्त हो गई। इस चुनाव में 105 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल कर चुनाव मैदान में ताल ठोंकी है। रविवार से नामांकन प्रपत्रों की जांच का कार्य शुरू होगा। छह अक्तूबर को नाम वापसी होगी। उसी दिन मैदान में डटे रहने वाले प्रत्याशियों को प्रतीक चिह्न आवंटित किए जाएंगे। उधर, नामांकन के चलते कलेक्ट्रेट में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।
विज्ञापन



दूसरे चरण में जोया ब्लाक में चुनाव होगा। इसमें आने वाले वार्ड संख्या 23, 24, 25, 26, 27, 28 एवं 14 के लिए एक अक्तूबर से नामांकन प्रक्रिया चल रही है। पहले दिन 53 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया था। दूसरे दिन शनिवार को 52 और प्रत्याशियों ने पर्चा भरा। दो प्रत्याशियों ने डबल सेट में पर्चा भरा, जबकि पहले दिन तीन प्रत्याशियों ने डबल सेट में पर्चा भरा था।
विज्ञापन


इस प्रकार दो दिनों में 110 नामांकन प्रपत्र दाखिल किए गए हैं, जबकि चुनाव मैदान में 105 प्रत्याशी  हैं। वार्ड 14 से अजय, पुष्पा, ब्रह्मपाल, संजीव कुमार, सुषमा, बबलू, सुशील कुमार, राजकुमार ने पर्चा भरा। वहीं वार्ड संख्या 23 से रुकने आलम, इशरत जहां, शबनम, तैय्यब अली, सौरभ कुमार, मोहित कुमार, अनवर, हाजी इफ्तेखार हुसैन, रिहान,  रिजवान अली, मोहम्मद आसिफ, तरन्नुम ने पर्चा भरा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ड संख्या 24 से रेशपाल सिंह, सतपाल सिंह, महफूज, नरेंद्र कुमार, महमूद, तौसीफ अहमद, तबस्सुम, हसीब, शाकिर, जाबिर ने पर्चा भरा। वार्ड 25 से आदेश ने नामांकन किया। वार्ड संख्या 26 से कैबिनेट मंत्री महबूब अली के बेटे परवेज अली, परवेज अली की पत्नी नीलोफर ने दावेदारी पेश की।

इसी वार्ड से अजीत सिंह, सुमन, मनीष, अलीहसन, रमजानो, आदेश ने पर्चा भरा। वार्ड संख्या 27 से अंजु भारती, जगवती, बबीता देवी, गुरजीत, सुमनलता, प्रभा रानी, आशा देवी ने नामांकन किया। वार्ड संख्या 28 से नजारूल, शिव कुमार, उस्मान अली, उम्मेद अली, नूरजहां, वाहिद ने पर्चा भरा।

दूसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद अब रविवार से नामांकन प्रपत्रों की जांच का कार्य शुरू होगा। पांच अक्तूबर को नाम वापसी होगी। उसी दिन प्रत्याशियों को प्रतीक चिह्न आवंटित किए जाएंगे। दूसरे चरण के चुनाव के लिए तेरह अक्तूबर को वोट डाले जाएंगे। नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए कलेक्ट्रेट में सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद रही।


क्रिकेटर समी के भाई और पिता न पर्चा भरा
अमरोहा। क्रिकेटर मोहम्मद समी के भाई हसीब ने वार्ड संख्या 24 से पर्चा भरा। इसके अलावा मोहम्मद समी के पिता तौसीफ अहमद ने भी वार्ड संख्या 24 से ही दावेदारी पेश की है। उधर, वार्ड संख्या 26 से चौधरी अजीत सिंह ने भाजपा समर्थित प्रत्याशी के रूप में पर्चा भरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed