फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   dharmik

मां काली की शोभायात्रा निकाली

Tue, 16 Feb 2016 11:53 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा Updated Tue, 16 Feb 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
dharmik

मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में मंदिन परिसर में आचार्यों ने

विज्ञापन
वेद मंत्रोच्चारण से देवी देवताओं का आवाहन किया। यजमान जितेंद्र कुुमार अग्रवाल, रीता अग्रवाल व ग्यानू बंसल रहे। पंडित खेमचंद्र शर्मा ने मां भगवती काली का आवाहन किया। इसके बाद मां काली की नगर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सबसे आगे डीजे पर भजनों की धुनों पर युवा झूम रहे थे। सिर पर कलश लिए 108 महिलाएं पीले वस्त्र में चल रही थीं।

 सबसे पीछे ट्रैक्टर-ट्राली में मां काली की मूर्ति विराजमान थी। इसके आगे कीर्तन मंडली भजनों की छटा बिखेर कर भक्ति का माहौल बना रही थी। शोभायात्रा गजरौला के बस्ती रोड, इंद्रा चौक, स्टेशन रोड, भानपुर रोड आदि मुख्य मार्गों से होते हुए कुमराला स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर संपन्न हुई।

इस मौके पर राजेंद्र प्रसाद, बदन सिंह, सोहन सिंह, विनोद कुमार, रतन सिंह, सीताराम, कामेंद्र सिंह प्रधान, मदन सिंह, अनिल अग्रवाल, जगवती, लच्छो समेत तमाम महिला व पुरुष श्रद्घालुओं की भागीदारी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed