{"_id":"92e87d7835ad708419d2c22e9610e375","slug":"cultural-programme-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनौरा महोत्सव का रंगारंग आगाज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनौरा महोत्सव का रंगारंग आगाज
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Sun, 27 Dec 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर में 15 तक आयोजित होने वाले धनौरा महोत्सव का शनिवार को रंगारंग आगाज हो गया। इस दौरान विद्यार्थियों और देहरादून से आईं टीवी कलाकार डॉ. सोनिया आनंद ने तमाम सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
नगर के लिए खास इस आयोजन के आगाज का गवाह बनने के लिए रामलीला मैदान में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इससे पहले मंडलायुक्त सुभाष चंद शर्मा ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की।
आसमान में गुब्बारे और कबूतर भी छोडे़ गए। गणेश वंदना भी की गई। बाद में मंडलायुक्त ने कहा कि, इस तरह के आयोजनों से एक तरफ तो सद्भाव बढ़ता है तो दूसरी ओर कला, संस्कृति, कौशल का विकास होता है।
विज्ञापन
बाद में सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित की गई। इसके अलावा कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्यकरने वालों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शिवकुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी एमए अंसारी, उपजिलाधिकारी आजाद भगत सिंह, पालिकाध्यक्ष राजेश सैनी आदि मौजूद थे।
जांबाजों को मिला सम्मान
मंडी धनौरा। अपनी जान की परवाह किए बगैर रामगंगा नहर में डूबे कार सवार लोगों की जिंदगी बचाने वाले चार साहसी ग्रामीणों समेत समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को धनौरा महोत्सव में आयुक्त ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
बुधवार की रात ग्राम मोहद्दीनपुर के निकट बह रही रामगंगा पोषक नहर में डूबे सतपाल के परिवार को बचाने वाले रोहित, तेजपाल, मोनू व अमित, सफाई कार्य के लिए अमर सिंह वाल्मीकि, कृषि उन्नति के लिए श्रम सिंह, उच्च शिक्षा के लिए हाजी यासीन सैफी, कौशल विकास के लिए हरेंद्र सिंह, खेल के लिए रिटायर्ड कैप्टन संतोख सिंह, नेत्र चिकित्सा सेवा के लिए कृष्ण कुमार, नगर विकास के लिए पालिकाध्यक्ष राजेश सैनी को मंडलायुक्त ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
फिल्मी गीतों संग लगा लोकगीत का तड़का
मंडी धनौरा। देहरादून से आई टीवी कलाकार डा. सोनिया आनंद ने अपनी प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया। प्रसिद्ध शो सारे गामा से चर्चा में आई सोनिया आनंद को सुनने के लिए नगर के रामलीला मैदान में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी।
सरस्वती वंदना के साथ सोनिया आनंद ने फिल्मी, लोक गीत व धार्मिक गीत पेश कर खूब तालियां बटोरी। उनका कहना था कि संगीत एक साधना है और संगीत को भाषा, धर्म व राष्ट्र की सीमाओं में नहीं बांधा जा सकता है। कर्णप्रिय संगीत के कद्रदान हर जगह मौजूद होते हैं।