फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   cultural programe

...गड़रियों ने देखा उजाला आधी रात

Fri, 25 Dec 2015 11:53 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा Updated Fri, 25 Dec 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
cultural programe
शुक्रवार को मंडी चौब स्थित मैथोडिस्ट चर्च में क्रिसमस धूमधाम से
विज्ञापन
मनाया गया। ईसाई समाज के लोगों में पर्व को लेकर उत्साह रहा। फादर हेमंत प्रसाद ने प्रार्थना सभा कराई। प्रभु यीशु के जन्म पर गीत गाकर खुशी मनाई गई। चरनी में जन्मे तारणहार, आयो विश्वासियों आया है यीशु आया है।

 गड़रियों ने देखा उजियाला आधी रात, परमपिता की हम स्तुति करें। उन्होंने प्रभु यीशु के जन्म पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रभु यीशु का जन्म दुनिया के कल्याण के लिए हुआ। प्रभु यीशु का जन्म यरूशलेम के बेतलहम नगर में एक चरनी में हुआ था। तीन मंजूषियों ने जब तारा देखा तो वे तारे के पीछे चले और तारा ठीक वहां से जाकर रुक गया। जहां पर प्रभु यीशु मसीह का जन्म हुआ। बच्चों ने क्रिसमस पर गीत प्रस्तुत किए।

 इसके बाद केक काटा गया। सभी ने विश्व शांति और देश की खुशहाली की प्रार्थना की। सांता क्लाज ने बच्चों को उपहार बांटे। यहां, विजय टाइटलर, कृपाल मसीह, कोमल मसीह, सौरभ, योगेश, अंकित, प्रदीप,  दया पीटर,  सुनीता टाइटलर, अमोस, डेनियल, एडविन, गौरव आदि मौजूद रहे।

अमरोहा के सेंट मेरी चर्च एवं स्कूल दाउद सराय में भी क्रिसमस मनाया गया। फादर सहाय दास ने चर्च में विशेष प्रार्थना सभा कराई। बाइबिल का पाठ हुआ। सभी ने प्रभु यीशु को याद करते हुए उनके दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। केक काटकर प्रभु यीशु के जन्म की खुशी मनाई गई।

सेंट मेरी स्कूल में सजाया गया क्रिसमस ट्री आकर्षण का केंद्र रहा। उपहार और खिलौने से पेड़ को सजाया गया। इसके अलावा बच्चों ने फैंसी ड्रेस और क्रिसमस की ड्रेस पहनकर धमाल मचाया। बच्चों ने सांत क्लाज बनकर उपहार बांटेे।

गुड सेफर्ड चर्च ऑफ इंडिया मंगूपुरा में प्रभु यीशु मसीही का जन्म दिन हर्षोल्लास से मनाया गया। पास्टर सुनील कुमार ने प्रार्थना सभा कराई और बाइबिल का पाठ किया। भजनों के माध्यम से प्रभु यीशु का गुणगान किया गया। इस मौके पर हेमलता, ग्लैडविन डिसूजा, राजेश कुमार, बिजेंद्र, अनीता, सैम डिसूजा, सुशील, शीला, शैली, आशिफा, आयूषी, एलिम, रीना आदि मौजूद रहे।

क्रिसमस डे पर मैथोडिस्ट चर्च जोया में विशेष प्रार्थना सभा हुई। लोगों ने प्रभु यीशु के जन्मदिन की एक-दूसरे को बधाई दी गई। सांता क्लाज ने टाफिया बांटी। पादरी संदीप पीटर ने प्रभु यीशु के जन्म पर प्रकाश डाला। यहां, वीरपाल, आशा, चंचल, लक्की, संजू मसीही आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed