फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   cultural programe

हे वृंदे हे तुलसी देवी....

Fri, 25 Dec 2015 11:50 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा Updated Fri, 25 Dec 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
cultural programe
शुक्रवार को पूर्णिमा पर बड़ा बाजार मोहल्ला स्थित राधा रमण मंदिर में
विज्ञापन
तुलसी महारानी के पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य यजमान हनी गेरा व सोनिया गेरा ने विधि विधान से तुलसी महारानी की पूजा की। अमूल रस्तोगी ने श्रद्घालुओं को महामंत्र का जप कराया। अजय दयाल ने कहा कि मंत्रों का सनातन धर्म में खास महत्व है। मंत्रों की सिद्घि से बड़े से बड़े कठिन कार्य किए जा सकते हैं।

 मंत्रों के माध्यम से असाध्य रोगों का भी निदान किया जा सकता है। ईश्वर का नाम जपने से कलियुग के प्रभाव से बचा जा सकता है। सरला अरोड़ा, सुषमा चांदना, अलका मदान, भारती पिपलानी, ममता चांदना ने जरी की पगड़ी बांधे सुंदर आंखों वाला, कितना सुंदर लागे बिहारी कितना लागे प्यारा, आओ मेरी सखियों मुझे मेहंदी लगा दो, मुझे श्याम सुंदर की दुल्हन बना दो, मीठे रस से भायो री राधारानी लागे, म्हाने खारो-खारो यमुुना जी का पानी लागे, श्रीकृष्ण शरणं मम श्रीकृष्ण शरणं, कदंब केरी डाली बोले, श्रीकृष्ण शरणं मम आदि भजन सुनाकर मन मोह लिया।

मोहित रस्तोगी और पराग अग्रवाल ने हे वृंदे हे तुलसी देवी, आप भगवान केशव की प्रिया हैं, आप को बारंबार प्रणाम है भजन प्रस्तुत कर तुलसी महारानी को नमन किया। राजेंद्र रस्तोगी, भारत भूषण, शिवम रस्तोगी, शुभम, शक्ति मेहरोत्रा, मयना, अनुपम अग्रवाल, कुलदीप वर्मा, नितिन गुप्ता, सुशील गोयल, सुरेश सचदेवा, सोनू सचदेवा, मीनाक्षी वर्मा, ऊषा चंडोक, साक्षी वर्मा, किरन यादव, सीमा सक्सेना, उमेश पाठक, तनुज चौहान, पवन पिपलानी, सोनू दुआ, राजीव कत्याल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed