फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   cultural programe

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन

Mon, 07 Dec 2015 12:33 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा Updated Mon, 07 Dec 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
cultural programe
मुख्य अतिथि जिलाधिकारी वेद प्रकाश ने रविवार को कार्यक्रम को संबोधित
विज्ञापन
करते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी आधुनिकता के बहाव में बहकर अपना भविष्य बर्बाद कर रही है। हमें उन्हें अपने देश की सभ्यता व संस्कृति से परिचित करना चाहिए। सीबीएसई देहरादून जोन के सचिव एवं विशेष अतिथि रनवीर सिंह सहा ने कहा कि बच्चों को हर परीक्षा प्रतियोगी परीक्षा की तरह देनी चाहिए।

आज के प्रतियोगिता भरे युग में हर पल सजग व सर्तक रहना चाहिए। समय रूचि के अनुसार अपना केरियर बनाएं। विद्यालय के चेयरमैन आदित्य प्रकाश तिवारी ने विद्यालय की प्रगति पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्या अनुराधा ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। विद्यालय प्रबंधक डा. गिरीश बंसल ने बच्चों से आह्ववान किया कि वे जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए कुछ ऐसा करें जिससे उनका व देश का नाम रोशन हो।

 उन्होंने विद्यालय की 25 वीं सालगिरह के अवसर पर अध्यापक, अभिभावक, स्टाफ और विद्यालय में प्रथम पंजीकरण कराने वाले छात्र चित्रक बंसल को सम्मानित किया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक, रंगारंग व देश भक्ति पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए समा बांधा। सभी का मनमोह लिया।

 यहां, सीडीओ शिव कुमार मिश्र, एसडीएम नईम, एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त, अपर जिला जज हाथरस राजकुमार बंसल, एडीजे अरविंद कुमार सिंह, सिविल जज सुभाष सिंह, सिविल जज हसनपुर एसपी सिंह, उर्मिला गर्ग, दर्पण बंसल समेत विद्यालय स्टाफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed