{"_id":"f7d52c101ef0e0ffeba9f5b1579fddbc","slug":"cultural-programe-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्षोल्लास से मनाया जाएगी 12 रबी उल अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्षोल्लास से मनाया जाएगी 12 रबी उल अव्वल
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
Updated Sun, 06 Dec 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला कुरैशी स्थित अलीजान मंजिल में मुस्लिम कमेटी के तत्वावधान
विज्ञापन
में आयोजित सदभावना सभा में कैबिनेट मंत्री महबूब अली के पुत्र परवेज अली
ने कहा कि कुछ मुटठीभर फिरकापरस्त ताकतें इस्लाम को बदनाम कर देश का माहौल
बिगाड़ने की फिराक में हैं।
लेकिन इनसे घबराने की जरुरत नहीं है, क्योंकि देश में धर्मनिरपेक्ष लोगों की संख्या कहीं अधिक है। उन्होंने ईदमिलादुन्नबी के कार्यक्रमों और जुलूस की कामयाबी की अपील भी की। कमेटी के सदर हाजी खुर्शीद अनवर ने कहा कि इस्लामिक कलेंडर के तीसरे महीने रबी उल अव्वल की 12 तारीख को पैगंबरे इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब दुनिया में जलवा अफरोज हुए और दुनिया इस दिन को ईदे मीलाद उन्नबी के रूप में मनाती है।
उन्होंने बताया कि 13 दिसंबर से जश्न का आगाज होगा। जलसा ए सीरते पाक, मुशायरा व 12 रबी उल अव्वल यानी 24 दिसंबर को विशाल जुलूसे मुहम्मदी निकाला जाएगा। चेयरमैन अफसर परवेज, हाजी कय्यूम रायनी, हाजी उवैस मुस्तफा रिजवी, मंसूर अहमद, नईम उल हक, असलम सिद्दीकी, निराले मियां अंसारी, इकबाल अहमद, कमर नकवी, सरकार आलम, इकबाल खां, शफीक अहमद, डा.एमए नोमानी, डा.नजमुल नबी, हबीब अहमद सिद्दीकी, डा.जफर महमूद, आले नबी, निशात सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।