फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   LOOT

ठाकुरद्वारा के युवक से हाईवे पर जाइलो लूटी

Wed, 02 Dec 2015 12:42 AM IST
Updated Wed, 02 Dec 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
LOOT
मुरादाबाद जिले के ठाकुरद्वारा के मोहल्ला मुतुल्लागंज निवासी मोहम्मद
विज्ञापन
नफीस पुत्र मोहम्मद हनीफ सोमवार को जाइलो से अपने ताऊ डा.मोहम्मद फारूख पुत्र सईद अहमद के पुत्र अरमान, फरजान और बेटी बीबी को मुस्ताफाबाद, नई दिल्ली छोड़कर वापस लौट रहा था। रात करीब साढ़े नौ बजे वह डिडौली कोतवाली क्षेत्र संभल चौराहे पर पहुंचा और शीशे साफ करने के लिए हाईवे किनारे गाड़ी रोक दी।

वह अभी शीशे साफ कर रही रहा था कि तभी उसकी कनपटी पर तमंचा सटाकर चुपचाप गाड़ी में बैठने के लिए कहा। बदमाश संख्या में चार थे और सभी नई उम्र के थे। गाड़ी में बैठते ही बदमाशों ने हाथ पैर और आंखों पर पट्टी बांधकर नफीस को सीट के नीचे डाल दिया। और मुरादाबाद दिशा में गाड़ी को दौड़ा दिया। बदमाशों ने वापस गाड़ी मोड़ी और दिल्ली दिशा में दौड़ा दी। हापुड़ जिले के सिंभावली क्षेत्र के किसी गांव के पास बदमाशों ने नफीस को फेंक दिया और फरार हो गए। बदमाशों ने नफीस से दस हजार रुपये की नकदी और मोबाइल भी लूट लिया।

 वह किसी तरह सिंभावली थाने पहुंचा और लूट की सूचना दी। पुलिस ने मामला डिडौली क्षेत्र का बताते उसे टरका दिया। इसके बाद पीड़ित डिडौली थाने आया, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो सकी। दिनभर पीड़ित इधर से उधर भटकता रहा। लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed