{"_id":"3e026525304ce91ac50ff32dbbd60001","slug":"loot-hindi-news-114","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशीपुर के सर्राफ-ठेकेदार से नगदी, कार और जेवर लूटे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
काशीपुर के सर्राफ-ठेकेदार से नगदी, कार और जेवर लूटे
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Fri, 16 Oct 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर रजबपुर थाने से महज चार सौ मीटर की दूरी पर ही बेखौफ कार सवार चार बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दे डाला।
देर रात दो बजे दूसरी कार को ओवरटेक कर काशीपुर के सर्राफ, ठेकेदार और चालक को गन प्वाइंट पर लेने के बाद 38 हजार रुपये, सोने की चेन, अंगूठी और कार लूटकर फरार हो गए। जाते वक्त बदमाश अपनी कार छोड़ गए, जो नोएडा से चोरी की गई बताई जा रही है। पीड़ितों ने थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
उधमसिंह नगर (उत्तराखंड) के शहर काशीपुर के मोहल्ला लालकाबाग कदीराताल के रहने वाले ठेकेदार मधुप अग्रवाल पुत्र रमेश चंद्र अग्रवाल और डीआर लेन रहमखानी निवासी सर्राफ जतीन गोयल पुत्र प्रमोद गोयल बुधवार रात कार से दिल्ली से काशीपुर लौट रहे थे। रात दो बजे जैसे ही वह कस्बा रजबपुर पहुंचे, तभी पीछे से तेज गति में आई कार ने ओवरटेक किया।
इसके बाद कार सवारों ने चालक इमरान खान पुत्र सुलेमान खान मोहल्ला काजीबाग, काशीपुर को रुकने का इशारा किया। कार के रुकते ही चारों बदमाशों ने तीनों को गन प्वाइंट पर लेकर कार से नीचे उतार दिया और मधुप अग्रवाल से 13 हजार रुपये, घड़ी, दो मोबाइल, एटीएम कार्ड, जबकि जतीन गोयल से 25 हजार रुपये दो सोने की अंगूठी, एक सोने की चेन, सोने का कड़ा, मोबाइल, एटीएम कार्ड, ड्राइविंग लाइलेंस और चालक से मोबाइल लूट लिया।
विज्ञापन
बदमाशों ने चालक को अपनी कार की चाबी थमाते हुए उसे वहीं छोड़ दी और कार लूट कर गजरौला दिशा में फरार हो गए। पीड़ित छोड़ी कार से थाने पहुंचे और लूट की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने चेकिंग भी की लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी।
नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र से चोरी की थी पोलो
अमरोहा। बदमाशों ने बुधवार की रात करीब साढ़े आठ बजे ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र के गौहर सिटी चौराहे से पोलो कार चोरी की थी। हुआ यूं कि पोलो कार का मालिक अभय सिंह पुत्र शिव प्रकाश सिगरेट पीने के लिए यहां उतरा था और चाबी कार में लगी छोड़ दी थी। उसका ध्यान कार से हटते ही बदमाश कार को चोरी कर फरार हो गए थे। अभय सिंह भी गौहर सिटी चौराहा का रहने वाला है। पोलो कार के मिलने की सूचना पर बिसरख थाने का दरोगा ऋषिपाल सिंह रजबपुर थाने पहुंचा और घटना की जानकारी दी।
दादरी क्षेत्र में मिली लूटी गई कार
अमरोहा। बदमाशों की ओर से लूटी गई कारोबारियों की कार नोएडा के थाना दादरी क्षेत्र के घोड़ी बसेड़ा गांव के पास मिली है। दादरी पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर मामले की जानकारी रजबपुर पुलिस को दे दी है। एक दरोगा को दादरी भेज दिया गया है।
नोएडा क्षेत्र के थे बदमाश
अमरोहा। पुलिस का अनुमान है कि, बदमाश नोएडा क्षेत्र के ही रहने वाले थे और वारदात को अंजाम देने के लिए ही उन्होंने पोलो कार चोरी की थी। बाद में रजबपुर क्षेत्र में व्यापारी और ठेकेदार को लूटने के बाद पोलो को छोड़ गए और उनकी कार को लेकर गए। उनकी कार दादरी क्षेत्र में लावारिस हालत में खड़ी मिली। बदमाश लूट के बाद फिर रजबपुर वापस आए और फिर गजरौला दिशा में फरार हो गए।