{"_id":"b29959add415bf4e5da4c368acbf4cc7","slug":"case-disclose-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीएम शाहजहांपुर के परिजनों से हुई लूट का खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एडीएम शाहजहांपुर के परिजनों से हुई लूट का खुलासा
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
Updated Thu, 03 Dec 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
स्वाट टीम ने मुखबिर की सूचना पर मंगलवार की रात करीब पौने नौ बजे ब्रजघाट
विज्ञापन
चौकी से बिना नंबर की शेवरले एवियो गाड़ी से तीन बदमाशों को गिरफ्तार
किया। पूछताछ करने पर उन्होंने अपने नाम योगेश कुमार पुत्र प्रकाश चंद्र
गांव गिनौरा शेख, विक्की उर्फ विक्रम कुमार पुत्र जसवंत सिंह निवासी गांव
दरियापुर कोतवाली देहात, अनुज यादव पुत्र तेजवीर सिंह निवासी गांव यादव
भूड़ कोतवाली नगर जिला बुलंदशहर बताए जबकि फरार बदमाशों के नाम शादाब खां
पुत्र बाबू खां गांव दरियापुर व नरेश पुत्र डालचंद्र गांव गिनौरा शेख
कोतवाली देहात जिला बुलंदशहर बताए।
उनके कब्जे से दिल्ली-गाजियाबाद बार्डर से लूटी गई शेवरले एवियो कार, दो लैपटॉप, दो मोबाइल, तीन तमंचे और पांच कारतूस बरामद किए। बदमाशों ने 15 नवंबर की रात हाईवे स्थित गजरौला थाना क्षेत्र के गांव कांकाठेर के पास एडीएम शाहजहांपुर के परिजनों के साथ मारपीट कर स्विफ्ट डिजायर, जेवरात, नगदी, लैपटाप, मोबाइल लूटना स्वीकार किया जबकि 14 अक्तूबर की रात रजबपुर क्षेत्र से रामनगर उत्तराखंड के चालक से एसएक्स फोर गाड़ी, नगदी व मोबाइल लूट, गजरौला थाना क्षेत्र से हाईवे पर दो माह पहले दो लैपटॉप और नगदी लूट और 24अक्तूबर को हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में गोली मारकर मोबाइल लूट की वारदात करना कुबूल किया।
एसपी संजीव त्यागी ने बुधवार को घटनाओं का खुलासा किया और बताया कि बदमाश एनसीआर क्षेत्र से वाहन चोरी करके हाईवे पर लूट की वारदातों को अंजाम देते थे। उन्होंने गैंग को पकड़ने वाली पुलिस टीम को नकद पुरस्कार देने की घोषणा भी की।