फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   acid attack

मुरादाबाद के दवा करोबारी के चेहरे पर एसिड फेंककर 4.5 लाख लूटे

Fri, 12 Feb 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Fri, 12 Feb 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
acid attack
बाइक सवार बदमाश बृहस्पतिवार देर शाम करीब सात बजे डीआईओएस दफ्तर के पास मुरादाबाद के दवा कारोबारी के चेहरे पर एसिड डालकर 4.50 लाख रुपये से भरा ब्रीफकेस छीनकर भाग गए।
विज्ञापन


ब्रीफकेस में करीब साढ़े चार लाख रुपये थे। वे कई मेडिकल स्टोर से रुपयों का कलेक्शन कर रिक्शे से रेलवे स्टेशन जा रहे थे। एसिड से उनकी आंखें खराब हो गईं हैं, व्यापारी को मुरादाबाद रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


मुरादाबाद के नवीन नगर निवासी आशीष अग्रवाल पुत्र एसआरएस अग्रवाल मोहक मेडिकोज के संचालक हैं। वे सप्ताह में एक दिन मेडिकल स्टोर्स से कलेक्शन के लिए अमरोहा आते हैं। बृहस्पतिवार को शाम करीब सात बजे वह रुपयों का कलेक्शन करने के बाद रिक्शे से रेलवे स्टेशन जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी वे आजाद रोड पर डीआईओएस दफ्तर के पास पहुंचे ही थे कि, एक बदमाश ने पीछे से रिक्शा खींचा जबकि सामने से बाइक से आए दो बदमाशों ने आशीष अग्रवाल के चेहरे पर एसिड डाल दिया और रुपयों से भरा ब्रीफकेस छीनकर तीनों बदमाश फरार हो गए। ब्रीफकेस में करीब साढ़े चार लाख रुपये थे।

लूट की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर आ गई, जबकि कई मेडिकल संचालक भी पहुंच गए। दवा कारोबारी को नेत्र चिकित्सालय लेकर गए। यहां डाक्टर ने जांच के बाद बताया कि उनकी दोनों आंखें खराब हो गईं हैं। सूचना पर एसपी डा.एस चिनप्पा और सीओ सिटी शील कुमार भी मौके पर आ गए। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दी गई है।

कैलसा बाईपास रोड पर हुए फरार
अमरोहा। लूटपाट के बाद पल्सर सवार बदमाश कैलसा बाईपास रोड पर फरार हो गए। इस दौरान रिक्शा चालक पैदल भाग रहे एक बदमाश के पीछे काफी दूर तक दौड़ा भी, लेकिन सांस फूल जाने के कारण वह टेलीफोन एक्सचेंज के पास पहुंचकर रुक गया।

वारदात के वक्त लाइट नहीं थी और सड़क पर अंधेरा पसरा था। बदमाशों ने इसीका फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दे डाला। बताते हैं कि आशीष अग्रवाल का रुपयों के कलेक्शन के लिए बृहस्पतिवार का दिन अमरोहा के लिए मुकर्रर था और रिक्शा चालक भी तय कर रखा था। वहीं रिक्शा चालक हर बृहस्पतिवार को आशीष अग्रवाल के साथ रहता था।

पुलिस ने चेक किए सीसीटीवी
अमरोहा। लूट की वारदात होते ही कोतवाली पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई और बदमाशों का सुराग लगाने के लिए कई प्राइवेट अस्पताल, अल्ट्रासाउंड सेंटर, मेडिकल स्टोर और पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। हालांकि कैलसा बाईपास रोड पर एक बाइक पर तीन युवक जरूर दिखाई दिए, लेकिन अंधेरा होने के कारण चेहरे साफ नजर नहीं आ सके।

ग्रीन फुल टी-शर्ट पहने था एक बदमाश
अमरोहा। जिस बदमाश का रिक्शा चालक ने पीछा किया, वह ग्रीन फुल टी-शर्ट पहने था। उसकी उम्र करीब 25 वर्ष से अधिक नहीं थी। रिक्शा चालक को युवक के पीछे भागता देख दुकानदारों को कुछ शक भी हुआ, लेकिन जब तक वह दुकानों से बाहर निकलकर आए तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

इलाके की नाकेबंदी, फिर भी भागे बदमाश
शहर पुलिस की ढिलाई भी वारदातों के खुलासे में बाधक साबित हो रही है। घटना होने के बाद त्वरित एक्शन पुलिस नहीं करती है। नाकेबंदी की गई, लेकिन किसी को यह नहीं पता चला कि क्या हुआ। सख्ती के साथ बाइक सवारों को रोककर तलाशी होती तो शायद लुटेरे पकड़े जाते। लेकिन यहां नाकेबंदी में भी सख्ती नहीं दिखी।

नए एसपी को पहले दिन ही मिली चुनौती
बदमाशों ने कार्यभार ग्रहण करने के पहले दिन ही शहर में लूट की वारदात को अंजाम देकर नए एसपी डा. एस चिनप्पा को चुनौती दे दी है। देखना है कि नए एसपी का नेतृत्व घटना के खुलासे में कैसे अपने मातहतों को जुटाकर पर्दाफाश कराता है।


-दवा कारोबारी से बदमाशों ने रुपयों से भरा ब्रीफकेस छीना है। जिले में नाकाबंदी कराकर चेकिंग शुरू करा दी है। खुलासे के लिए स्वाट और अमरोहा कोतवाली पुलिस को लगाया गया है।-डा. एस. चिनप्पा पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed