फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   accident

डीसीएम की टक्कर से कार चालक की मौत

Sat, 26 Sep 2015 12:21 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा Updated Sat, 26 Sep 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
accident
मूल रूप से कानपुर के विजय नगर निवासी रमेश (23) पुत्र जोहरी प्रसाद दिल्ली
विज्ञापन
की जनता कालोनी जाफराबाद में किराये पर रहते हैं। रमेश दिल्ली में टैक्सी चलाते हैं।

बताते हैं कि बृहस्पतिवार की शाम वह संभल के लिए बुकिंग पर कार से सवारियां लाए थे। शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे रमेश संभल से दिल्ली को जा रहे थे। कालाखेड़ा पुल के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने कार में टक्कर मार दी। इसमें चालक रमेश की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि, डीसीएम चालक फरार हो गया। घटना के दो घंटे बाद करीब सात बजे घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने कार की खिड़की काटकर चालक का शव बाहर निकाला और सीएचसी ले आई। क्रेन की सहायता से दुर्घटना ग्रस्त दोनों वाहनों को कोतवाली लाया गया। देर शाम आए मृतक के परिजन पंचनामा की प्रक्रिया के बाद शव को ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed