Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Apprehension that the accused constable may have fled to Nepal

Lucknow News: आरोपी सिपाही के नेपाल भागने की आशंका

Mon, 30 Nov 2026 01:53 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Apprehension that the accused constable may have fled to Nepal
लखनऊ। पश्चिम बंगाल के सराफ महेंद्र दास से सोना लूटने का आरोपी सिपाही विनय शंकर पुलिस को लगातार चकमा दे रहा है। सर्विलांस की जानकारी रखने वाला विनय लखनऊ और जौनपुर पुलिस की पकड़ से बाहर है। आशंका है कि वह अपने भाई के साथ नेपाल भाग गया है। उसका मोबाइल फोन बंद होने से पुलिस को लोकेशन नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

आरोपी की तलाश में पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। उस पर दबाव बनाने के लिए परिजनों और करीबियों से भी पूछताछ की जा चुकी है। अब विनय शंकर, उसके भाई रविशंकर समेत चारों आरोपियों पर इनाम घोषित करने की तैयारी है। लूटे गए सोने की सही मात्रा भी अभी स्पष्ट नहीं है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही इसका पता चल सकेगा।
विज्ञापन

सीसीटीवी के जरिये रूट मैप तैयार कर रही पुलिस
विनय शंकर को पकड़ने के लिए पुलिस रूट मैप तैयार कर रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर यह पता लगाया जा रहा है कि लूट के बाद आरोपी किस रास्ते कहां-कहां गया था ताकि उसकी लोकेशन की जानकारी मिल सके। विनय शंकर की गिरफ्तारी न हो इसके लिए जाैनपुर से कई लोगों ने पैरवी भी की थी। पुलिस अब उसके मददगारों की सूची तैयार कर रही है। अब तक 10 से ज्यादा करीबियों से पूछताछ की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है मामला
पश्चिम बंगाल निवासी सराफ महेंद्र दास जौनपुर से निजी बस से दिल्ली जा रहे थे। उनके बैग में दो किलो से अधिक सोना था। आरोप है कि जौनपुर में तैनात सिपाही विनय शंकर, लखनऊ के गौतमपल्ली थाने में तैनात सिपाही दुर्गेश और डीआरआई में तैनात सिपाही अविनाश शाही ने साथियों की मदद से खुर्दही बाजार के पास बस रुकवाकर सोना लूट लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed