{"_id":"a549acb6229e93ec8c8a0301742202f6","slug":"crime-hindi-news-894","type":"story","status":"publish","title_hn":" पूर्व सांसद के भतीजे को मोबाइल पर धमकी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सांसद के भतीजे को मोबाइल पर धमकी
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
Updated Tue, 20 Oct 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव की हीलाहवली के चलते पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल के भतीजे को मोबाइल पर जान से मारने की धमकी दी गई। इस मामले में पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मोबाइल रिकॉर्डिंग के आधार पर छानबीन शुरु कर दी है।
जनपद अमरोहा के पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल के भतीजे मंजीत नागपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 16 अक्तूबर की रात 11:13 बजे उनके मोबाइल नंबर 7500670000 पर अज्ञात मोबाइल नंबर 9457551025 से कॉल आई थी। कॉल करने वाले व्यक्ति ने कहा कि मैं भूपेंद्र बोल रहा हूं।
वार्ड 10 से सपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी वेदपाल के लिए भूपेंद्र के कितने वोट काट लिये। इस पर मैने कहा कि कोई किसी के कहने से वोट नहीं देता। इस पर व्यक्ति ने कहा कि वेदपाल का क्षेत्र में काना वोट भी नहीं है। इस पर मैने कहा कि इसका फैसला तो मतपेटी खुलने के बाद ही होगा। इसी बात पर व्यक्ति ने उनके साथ अभद्रता करते हुए गाली बकनी शुरु कर दी।
विज्ञापन
मैंने कहा कि कौन बोल रहा है तो व्यक्ति ने खुद को भूपेंद्र बताते हुए अभी आकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद मैने कॉल काट दी। एसएसआई प्रमोद कुमार शर्मा ने बताया कि मंजीत नागपाल की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। छानबीन की जा रही है।