फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   court order

अदालत के आदेश के उल्लंघन पर दो वर्ष की सजा

Thu, 08 Oct 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Thu, 08 Oct 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
सीजेएम राजेश कुमार ने सुपुर्दगी में दी गई लकड़ी को बेचकर अदालत के आदेश का उल्लंघन करने के मामले में अभियुक्त को दो साल की कैद और ढाई हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। फिलहाल अदालत ने अपील की अवधि तक उसे जमानत पर छोड़ दिया है।
विज्ञापन



नौगावां सादात थाना पुलिस ने अरमान नामक व्यक्ति को अवैध लकड़ी के साथ गिरफ्तार किया था और उसके खिलाफ वन संरक्षण की धारा में अभियोग दर्ज किया था। अदालत ने पकड़ी गई लकड़ी को रईस अहमद पुत्र बसीर अहमद की सुपुर्दगी में इस शर्त पर दिया था कि अदालत के आदेश पर लकड़ी पेश करनी होगी और खुर्दबुर्द या बेची नहीं जाएगी।
विज्ञापन


मुकदमे की सुनवाई के दौरान अदालत ने रईस अहमद को लकड़ी पेश करने के आदेश दिए। अदालत में पेश हुए रईस ने बताया कि उसने लकड़ी बेच दी है। अदालत ने 21 मार्च 1995 को रईस अहमद के खिलाफ आदेश के उल्लंघन, सुपुर्दगी में दी गई लकड़ी को बेचने का मामला दर्ज कराकर उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियुक्त कुछ समय बाद जमानत पर जेल से छूटकर आ गया। गुरुवार को सीजेएम राजेश कुमार ने मामले की सुनवाई की और रईस अहमद को दो वर्ष की कैद, ढाई हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। साथ ही हाईकोर्ट में अपील की अवधि तक अभियुक्त को जमानत पर रिहा भी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed