{"_id":"cbc6aa5c12b626489fee036028179fc0","slug":"cm-hindi-news-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"अप्रैल में होगा नौगावां तहसील का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अप्रैल में होगा नौगावां तहसील का शिलान्यास
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Sun, 28 Feb 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौगावां सादात को तहसील बनाने के लिए रास्ता साफ होने के बाद अब शिलान्यास के लिए 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव यहां आने वाले हैं। साथ ही नौगावां सादात के प्रवेश द्वारा पंचतनी गेट का लोकार्पण भी किया जाएगा। इसके लिए कार्यक्रम तय हो चुका है।
वर्ष 2014 में राम किसान इंटर कालेज में जब चुनावी जनसभा में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आए तो उन्होंने नौगावां को तहसील बनाने की घोषणा की थी। इसके बाद तीन बार नई तहसील के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया, लेकिन निरस्त हो गया।
अब मुख्यमंत्री ने राजस्व परिषद के कार्यक्रम में फिर नौगावां को तहसील बनाने के लिए घोषणा कर दी है। मुख्यमंत्री एक माह के भीतर नौगावां को तहसील बनाने की अधिसूचना जारी कराना चाहते हैं। इस संबंध में 15 अप्रैल को नौगावां सादात में उनके आने का कार्यक्रम तैयार हो चुका है।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि, इसी दिन वह नौगावां तहसील के लिए शिलान्यास करेंगे। इस दिन अमरोहा-नौगावां रोड पर बने पंचतनी गेट का भी लोकार्पण होगा। इसके अलावा आधुनिक रोडवेज बस स्टैंड, कन्या डिग्री कालेज की भी घोषणा की जाएगी।
वलीमा में भी करेंगे शिरकत
15 अप्रैल को मौलाना जावेद आब्दी के भाई की शादी के बाद नौगावां सादात में वलीमा भी है। मुख्यमंत्री इस निजी कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं।
एएसपी ने किया जगह का निरीक्षण
अपर पुलिस अधीक्षक विजय गौतम ने शनिवार को नौगावां सादात में 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने पंडाल बनाने वाले टेंट ठेकेदार से भी बात की। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की जनसभा के लिए भी स्थान देखा।
नई तहसील के लिए गांवों का चयन नहीं
नौगांवा सादात तहसील में किन गांवों को शामिल किया जाएगा। जो गांव कम पड़ रहे हैं, वह किस जिले से लिए जाएंगे। इसका अभी चयन नहीं हुआ है। जिलाधिकारी वेदप्रकाश ने इस सिलसिले में मंडलायुक्त को विवरण भेजकर प्रस्ताव नए सिरे से तैयार करने के लिए अनुमति मांगी है। शासन को प्रस्ताव इसी सप्ताह भेजा जाना है। क्योंकि इसी माह में राजस्व परिषद की बैठक होगी जिसमें नौगावां तहसील की अधिसूचना जारी की जा सकती है।
विवाद भी हुए शांत
नौगांवा तहसील में नौगावां से करीब रहने वाले गांवों और बिजनौर जनपद, मुरादाबाद जनपद के आसपास वाले गांवों को शामिल किए जाने से विवाद भी कुछ शांत हुए हैं। अमरोहा तहसील के वकील भी संतुष्ट हुए हैं। वहीं भारतीय किसान यूनियन भानु के सदस्यों ने डीएम के आश्वासन पर शांति बनाए रखी है।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 15 अप्रैल को नौगावां सादात में कार्यक्रम प्रस्तावित हो चुका है। इसके लिए तैयारियां चल रही हैं। मुख्यमंत्री तहसील के शिलान्यास के साथ ही पंचतनी गेट का लोकार्पण और कई विकास की घोषणाएं भी करेंगे। -मौलाना जावेद आब्दी, चेयरमैन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद