{"_id":"012dba91bd5f87f64c96f8354b8fb58f","slug":"board-pariksha-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अव्यवस्थाओं के बीच शुरू हुई बोर्ड परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अव्यवस्थाओं के बीच शुरू हुई बोर्ड परीक्षा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Fri, 19 Feb 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटमीडिएट की परीक्षाएं बृहस्पतिवार को शुरू हो गई है। पहली पाली में हाईस्कूल हिंदी प्रश्नपत्र की परीक्षा आयोजित हुई। इसमें 27350 छात्र-छात्राएं शामिल हुए, जबकि 2549 परीक्षार्थियों ने मैदान छोड़ दिया। वहीं परीक्षा में अव्यवस्थाओं का बोलबाला रहा।
कई केंद्रों पर सीटिंग प्लान गड़बड़ रहा, प्रकाश की उचित व्यवस्था नहीं थी। सचलदल ने कड़ी नाराजगी जताते हुए अपने सामने सीटिंग प्लान सही कराया। शंकर इंटर कालेज सैदनगली में गड़बड़ी मिलने पर केंद्र व्यस्थापक को हटाया गया। परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा में मुस्तैद किए गए पुलिस कर्मी भी केंद्रों से नदारद रहे।
बृहस्पतिवार को जिले के 111 परीक्षा केंद्रों पर यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं प्रारंभ हुईं। पहली पाली में हाईस्कूल हिंदी प्रश्नपत्र में पंजीकृत 29899 विद्यार्थियों में से 27350 ही परीक्षा में शामिल हुए। पहली पाली में इंटरमीडिएट सैन्य विज्ञान प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा भी आयोजित हुई।
विज्ञापन
इस दौरान अव्यवस्थाओं का बोलबाला रहा। कहीं पुलिसकर्मी नहीं पहुंचे तो कहीं प्रकाश व्यवस्था नहीं थी। केंद्र व्यवस्थापक से लेकर डीआईओएस, बीएसए, जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य, जीआईसी प्रधानाचार्य खुर्शीद हैदर जैदी, जीजीआईसी प्रधानाचार्या बीना गुप्ता के नेतृत्व में गठित पांच सचलदलों ने परीक्षार्थियों पर कड़ी नजर रखी।
जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा
तीन जोनल मजिस्ट्रेट और सोलह सेक्टर मजिस्ट्रेट को बोर्ड परीक्षा में मुस्तैद किया गया है। गुरुवार को जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट ने परीक्षा केंद्रों का दौरा कर बोर्ड परीक्षार्थियों पर कड़ी नजर रखी। हालांकि पहले दिन टीम के हाथ खाली रहे। कोई नकचली हाथ नहीं लग सका।
सैदनगली परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक को हटाया
शंकर इंटर कालेज सैदनंगली परीक्षा केंद्र पर गड़बड़ी मिलने पर केंद्र व्यवस्थापक को हटा दिया गया है। डीआईओएस ने केंद्र व्यवस्थापक का स्पष्टीकरण तलब करते हुए जांच के निर्देश जारी किए हैं। केंद्र व्यवस्थापक के स्थान पर कुंदन इंटर कालेज के एक शिक्षक को केंद्र व्यवस्थापक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
परीक्षा केंद्रों से नदारद रहे पुलिस कर्मी
यूपी बोर्ड परीक्षा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक दरोगा और दो पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी, लेकिन काफी परीक्षा केंद्रों पर पुलिसकर्मी नहीं पहुंच सके। चौकीदार की निगरानी में कई केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा कराई गई। वहीं कुछ केंद्रों पर परीक्षा शुरू होने के काफी देर बाद पुलिस कर्मी पहुंचे।
पेयजल व्यवस्था भी दुरुस्त नहीं मिली
बोर्ड परीक्षा शुरू होने से पहले सभी केंद्रों पर पेयजल व्यवस्था और शौचालय, फर्नीचर आदि सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए थे। बावजूद इसके कुछ केंद्रों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं मिली। विभागीय अफसरों ने केंद्र व्यवस्थापकों को तत्काल सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के निर्देश जारी किए।
छात्र-छात्राओं के केंद्रों में हुई अदला बदली
बोर्ड परीक्षा के दौरान एक दो छात्र-छात्राओं के परीक्षा केंद्रों में अदला बदली होने का मामला प्रकाश में आया है। बोर्ड से यह गलती हुई। छात्रा का नाम छात्र के केंद्र पर तो छात्र का नाम छात्राओं के परीक्षा केंद्र की सूची में शामिल कर दिया गया। हालांकि बाद में व्यवस्था में सुधार किया गया। छात्रा को छात्राओं के ही केंद्र पर और छात्र को छात्रों वाले केंद्र पर परीक्षा दिलाई गई।
बोर्ड परीक्षा शुरू हो गई हैं सभी केंद्रों का दौरा कर परीक्षा पर कड़ी नजर रखी जा रही है। बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन और शांतिपूर्ण संपन्न कराया जाएगा। सभी सचलदल परीक्षा केंद्रों का दौरा कर रहे हैं। -रविदत्त, जिला विद्यालय निरीक्षक