फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   andolan

काफूरपुर में 23 से गरजेंगे जाट

Fri, 19 Feb 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Fri, 19 Feb 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
andolan
अन्य पिछड़ा वर्ग के तहत हरियाणा में खत्म किए गए आरक्षण को वापस दिलाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे जाटों के समर्थन में 23 से काफूरपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रैक के पास धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने समाज के लोगों के साथ बैठक में यह एलान किया।

बंबूगढ़ स्थित गन्ना सहकारी समिति के चेयरमैन भगत सिंह बॉबी के आवास पर बृहस्पतिवार को आयोजित बैठक में अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने कहा कि केंद्रीय सेवाओं में पिछड़े वर्ग के तहत आरक्षण हमारा हक है। इसे हर हालत में हासिल करके रहेंगे। मगर मुख्य लड़ाई हरियाणा में खत्म किए गए आरक्षण को वापस दिलाने की है।
विज्ञापन


हरियाणा में आरक्षण के लिए चल रहे संघर्ष के समर्थन में पूरे देश में आंदोलन की रणनीति बनाई गई है। इसी के समर्थन में गाजियाबाद में अपसरा बॉर्डर तथा हापुड़ में भी आंदोलन किया जाएगा। कहा, 23 फरवरी को काफूरपुर रेलवे स्टेशन पर धरना-प्रदर्शन दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंदोलन को सफल बनाने के लिए गांव-गांव जाकर लोगों से स्टेशन पर पहुंचने को कहा गया है। इस दौरान भगत सिंह बॉबी, चौधरी दिवाकर सिंह, चौधरी सुरेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, वरुण चौधरी, विजयपाल सिंह, वीरेंद्र सिंह, विनोद कुमार, धर्मेंद्र सिंह, नरेश कुमार, गंगासरन सिंह, रामवीर सिंह मौजूद रहे।

...तो 2011 जैसा होगा आंदोलन
बृहस्पतिवार को बंबूगढ़ में समाज के लोगों के साथ बैठक कर अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने कहा कि हरियाणा में आंदोलन कर रहे जाटों के समर्थन में काफूरपुर में सांकेतिक आंदोलन शुरू किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर काफूरपुर में 2011 जैसा बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

मुलायम से मिल रहा समर्थन
यशपाल मलिक ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव से केंद्रीय सेवाओं में जाटों को पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षण का समर्थन मिल रहा है। कांग्रेस समेत दूसरे दल भी हमारे साथ हैं। आरक्षण के लिए केंद्र सरकार पर दबाव बनाने की जरूरत है।


जाटों के साथ दूसरे समाज के लिए भी है हमारी लड़ाई
बंबूगढ़ में समाज के लोगों के साथ बैठक करते हुए अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने कहा कि हमारी लड़ाई अकेले जाटों के लिए ही नहीं है। बल्कि, हम ऐसे दूसरे लोगों के लिए भी संघर्ष कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed