{"_id":"aeb064ade6bcc07717bd718c2dac2c61","slug":"accident-hindi-news-491","type":"story","status":"publish","title_hn":"महामना एक्सप्रेस से जुबिलेंट का कर्मचारी कटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महामना एक्सप्रेस से जुबिलेंट का कर्मचारी कटा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Thu, 04 Feb 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतरपुरा फाटक पर बुधवार को वाराणसी से दिल्ली जा रही महामना एक्सप्रेस की चपेट में आकर बाइक सवार जुबिलेंट कंपनी के कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी और सिविल पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की जेब से निकले फोटो पहचान पत्र से उसकी शिनाख्त हुई।
राजवीर (31) पुत्र सोमपाल सिंह निवासी बाकरपुर माफी थाना बछरायूं जुबिलेंट कंपनी में नौकरी करता है। वह इनदिनों टीचर कालोनी में किराए के मकान में रह रहा था। रोजमर्रा की तरह राजवीर सुबह साढ़े पांच बजे अपनी बाइक से ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकला था।
इधर, वह निर्माणाधीन फ्लाईओवर के नीचे बंद पड़े अतरपुरा रेलवे फाटक को क्रास कर रहा था कि, तभी तेज रफ्तार में वाराणसी से दिल्ली जा रही महामना एक्सप्रेस ने बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
इसमें राजवीर की मौके पर ही मौत हो गई और शव रेलवे लाइन से दूर जा गिरा, जबकि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर जीआरपी और थाना गजरौला पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शिनाख्त की। थाना जीआरपी प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बाइक को कब्जे में ले लिया है।