{"_id":"259e4cea1dc30de7ca8833352d0486bc","slug":"accident-hindi-news-391","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंकर की टक्कर से बाइक सवार भाइयों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैंकर की टक्कर से बाइक सवार भाइयों की मौत
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
Updated Tue, 01 Dec 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव कसाईपुरा निवासी लेखराज पुत्र नन्हें(22)
विज्ञापन
अपने रिश्ते के भाई देवेंद्र पुत्र सोमपाल(16) को साथ लेकर रविवार को
गजरौला में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रात में करीब
ग्यारह बजे बाइक से अपने गांव लौट रहा था। दूसरी बाइक पर बंटी भी आ रहा था।
गजरौला मार्ग पर गांव मनौटा के पास में एक टैंकर ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। इसमें देवेंद्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था, जबकि लेखराज गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना होते ही बंटी के हाथपैर फूल गए और फोन से परिजनों को सूचना दी। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। परिजन घायल को उपचार के लिए मेरठ ले जा रहे थे, लेकिन लेखराज ने भी रास्ते में दम तोड़ दिया।
एक ही परिवार में दो मौतों से कोहराम मच गया। चालक टैंकर छोड़कर फरार हो गया। जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और टैंकर को कब्जे में ले लिया और शव को अस्पताल ले आए। सोमवार की सुबह पुलिस ने दोनों शवों को पीएम को भेज दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।