फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   accident

जिप्सी ने मारी स्कूल वैन में टक्कर, 17 बच्चे घायल

Sat, 17 Oct 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sat, 17 Oct 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
accident
जोया रोड पर शुक्रवार दोपहर करीब पौने दो बजे छुट्टी के बाद बच्चों को छोड़ने जा रही वैन में पीछे से तेज गति से आ रही जिप्सी ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन सड़क से नीचे उतर कर झाड़ी में जा घुसी।
विज्ञापन



इसके बाद चीख-पुकार मच गई, आनन-फानन में सभी बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां दो की हालत नाजुक होने पर उन्हें मुरादाबाद रेफर कर दिया गया, जबकि बाकी छह बच्चों को मलहम पट्टी के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन



जोया-अतरासी बाईपास मार्ग पर स्थित हिल्टन कांवेंट स्कूल की शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे छुट्टी हुई थी। वैन चालक जोया, नारंगपुर और सलामतपुर गांव के करीब 17 छात्र-छात्राओं को बैठाकर करीब पौने दो बजे स्कूल से निकला था। अभी वैन जोया रोड पर ही पहुंची थी कि तभी पीछे से तेज गति में आ रही जिप्सी ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर लगते ही वैन सड़क से नीचे उतर कर झाड़ी में जा घुसी और बच्चों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस से सभी बच्चों को जिला अस्पताल ले जाया गया। कई बच्चे खून से तर थे। ईशा (13)  पुत्री हरेंद्र निवासी सलामतपुर के दांत टूट गए और उसे डेंटल कालेज रेफर कर दिया गया जबकि लक्ष्य (9) पुत्र सुमित गुप्ता निवासी जोया को भी बेहद गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया।

पलक (11) पुत्री राजू , लायबा (11) पुत्री अलीमुद्दीन, इलकान (5) पुत्र नजारूल निवासीगण जोया, हिमानी (17) पुत्री चेतन सिंह, यशी (7) पुत्री संदीप निवासीगण नारंगपुर, सार्थव (8) पुत्र रोहित निवासी गांव सलामतपुर कोतवाली डिडौली को मलहम पट्टी के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।


इन्हें भी लगी चोट
अंशिका गुप्ता पुत्री सुमित गुप्ता, वंशिका पुत्री विकास, सुशांसी पुत्री अमित, विशेष व अंश कुमार पुत्रगण राजू, मोहम्मद आमिर पुत्र नजारत हुसैन, मंजीत पुत्र रोहित कुमार निवासीगण जोया, वंश पुत्र मुनेंद्र निवासी गांव सलामतपुर व भावना पुत्री संदीप निवासी गांव नारंगपुर को भी हादसे में हल्की चोट आई है।

नशे में धुत था जिप्सी चालक
अमरोहा। हादसा के समय पीछे से आ रहे दूसरे वैन के चालक ने जिप्सी चालक को धर दबोचा। जिप्सी चालक शराब के नशे में धुत था। वह ठीक से खड़े होने की स्थिति में भी नहीं था। हादसा होते ही मौके पर स्कूल का समस्त स्टाफ पहुंच गया और राहगीर भी रूक गए। लोगों ने चालक की पिटाई की और मौके पर पहुंची देहात पुलिस को सौंप दिया।


चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
एसओ देहात देवेंद्र सिंह धामा ने बताया कि स्कूल के वैन चालक राजेश कुमार की तहरीर पर आरोपी जिप्सी चालक अरविंद पुत्र ओमप्रकाश निवासी मुबारकपुर, थाना डिडौली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed