{"_id":"14914","slug":"Jyotiba-phule-nagar-14914-45","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराबी ने लाइटें फोड़ीं, कांवड़िए भड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराबी ने लाइटें फोड़ीं, कांवड़िए भड़के
Jyotiba phule nagar
Updated Mon, 30 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। नेशनल हाईवे पर कांवड़ियों की सेवा के लिए लगे शिविर के सामने लाइटों को एक शराबी युवक ने मोटर साइकिल की टक्कर मारकर फोड़ डाला। उत्पात बढ़ने पर कांवड़िए और सेवार्थी भड़क उठे। हंगामा बढ़ने पर पुलिस हरकत में आ गई और युवक को दबोचकर उसे खूब धुना। बाद में पुलिस ने विवाद बढ़ने की आशंका पर बाइक का चालान काटकर ही मामले को रफादफा कर दिया।
पुलिस की सख्ती और सजगता के बाद भी कांवड़ियों को लेकर हंगामा और विवाद थमा नहीं। शनिवार रात जोया पर चौकी के ठीक बगल में मोहल्ला मुंशीयान निवासी एक युवक शराब के नशे में धुत्त होकर मोटर साइकिल से पहुंच गया। बाइक से जोरदार टक्कर मारकर उसने भंडारे व कांवड़ियों के स्वागत के लिए लगीं लाइटें तोड़ डालीं। जिससे चौराहे पर अफरातफरी मच गई।
लाइटें फोड़ने से कांवड़ियों के साथ-साथ सेवा शिविर लगाने वाले भक्त भी भड़क उठे। उन्होंने हरकत पर नाराजगी जताते हुए चौकी पर हंगामा करना चाहा तभी पुलिस हरकत में आ गई। मामले की संवेदनशीलता भांपते हुए पुलिस ने युवक को दबोच लिया और जमकर धुनाई कर डाली। हालांकि पुलिस ने कांवड़ियों का गुस्सा शांत करने के लिए युवक की बाइक कब्जे में लेकर उसका चालान काट दिया। तब जाकर मामला रफादफा हो सका।