{"_id":"45-34321","slug":"Amroha-34321-45","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रेष्ठ सेवाएं देने वालों को किया गया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रेष्ठ सेवाएं देने वालों को किया गया सम्मानित
Amroha
Updated Wed, 03 Dec 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला। जुबिलेंट लाइफ साइंसेज के 32वें स्थापना दिवस पर श्रेष्ठ सेवाएं देने वाले कर्मचारियों को कंपनी के अधिकारियों की ओर से स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कर्मचारियों ने सम्मानित होकर स्वयं को गौरवांवित महसूस किया। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जुबिलेंट समूह के एग्जक्यूटिव डायरेक्टर श्याम बंग और आजीवन निदेशक विदेह जयपुरिया, वीपी अनिल गौड़, कंपनी सेक्रेटरी ललित जैन, जुबिलेंट लाइफ साइंसेज के यूनिट हेड सीबी भारद्वाज, व जेएसीपीएल के यूनिट हेड इंद्रीश सक्सेना ने कर्मचारियों को पुरस्कार दिए। सीबी भारद्वाज ने कंपनी की प्रगति आख्या प्रस्तुत की। 25 वर्ष की सेवा पूरी करने वाले कर्मचारियों को सपरिवार सम्मानित किया गया। मैन्यूफेक्चरिंग एक्सलेंस अवार्ड, सिक्स सिम्मा अवार्ड, फाइव एस अवार्ड, सेफ्टी अवार्ड, मैक्सीमम अटेंडेंस अवार्ड, क्वालिफिकेशन अपडेशन अवार्ड से कर्मचारियों को नवाजा गया। अतिथियों ने सभी को प्रेरित करते हुए कंपनी और अपनी तरक्की के लिए तत्पर रहने की सलाह दी। इस मौके पर कॉरपोरेट ऑफिस से साकेत आनंद, अनिल गौड़, जसकमलजीत सिंह, संदीप शॉ, राधा बालाजी, राहुल सरीन, ललित जैन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मानव संसाधन प्रबंधक जेएल गुप्ता ने किया। कार्यक्रम के आयोजन में राधेश्याम सिंह, सुरेश गुप्ता, आरए शर्मा, मनोज शर्मा, प्रसून अग्रवाल, प्रवीन कुमार, वरुण कुमार, जयवीर, गंगाराम, एके सिंह आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन