फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   ... और इंतजार में ही गुजर गया तीसरा सप्ताह

... और इंतजार में ही गुजर गया तीसरा सप्ताह

Tue, 25 Nov 2014 05:30 AM IST
Amroha
Amroha Updated Tue, 25 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। नवंबर का तीसरा सप्ताह भी इंतजार में बीत गया, मगर जिले से जुड़ी आठ में से पांच चीनी मिलों की अभी शुरुआत नहीं हो पाई है। इस पर अफसरों का मौन, किसानों को असमंजस में डाले हुए हैं।
विज्ञापन

जिले के सवा लाख किसान आठ चीनी मिलों को गन्ने की आपूर्ति करते हैं। इनमें तीन मिलें जनपद, तो पांच गैर जनपद में स्थित हैं। पिछले तीन साल के आंकड़ों को देखा जाए तो नवंबर के आखिरी सप्ताह तक मिलों का चक्का घूमने लगा है, लेकिन इस बार ज्यादातर मिलों का चक्का घूमने की सूरत नजर नहीं आ रही है, जबकि नवंबर के पहले सप्ताह से ही मिलों के समय से चलने की आवाज उठनी शुरू हो गई थी, लेकिन उसका कोई असर नहीं हुआ। फिलहाल, आठ में से महज तीन चीनी मिलों ने ही पेराई शुरू की है। इनमें भी अगवानपुर मिल में सोमवार से ही पेराई शुरू हुई है, जबकि धनौरा और हसनपुर की मिलों की पेराई की रफ्तार धीमी है। इससे किसानों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


इन चीनी मिलों को सप्लाई होता है गन्ना
-धनौरा
-हसनपुर
-चंदनपुर
-अगवानपुर
-असमौली
-बेलवाड़ा
-स्योहारा
-धामपुर

धनौरा और हसनपुर चीनी मिल चालू हो चुकी हैं। चंदनपुर मिल 25 नवंबर से पेराई शुरू करेगी। जिले से बाहर की पांच मिलों ने भी तिथि निर्धारित कर दी है। माह के अंत में सभी मिलें चालू हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मैनेजर चौरसिया, जिला गन्ना अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed