{"_id":"45-34104","slug":"Amroha-34104-45","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रापर्टी डीलर के परिजनों ने एसपी से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रापर्टी डीलर के परिजनों ने एसपी से लगाई गुहार
Amroha
Updated Tue, 25 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। शहर के मोहल्ला मोतीनगर निवासी प्रापर्टी डीलर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत पर हत्या का शक जाहिर करते हुए परिजनों ने सोमवार को एसपी से मुलाकात की। परिजनों ने एसपी को पत्र देकर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराए जाने और एक वकील से मामले को लेकर पूछताछ किए जाने की मांग की। राजकीय इंटर कालेज के रिटायर्ड शिक्षक प्रेम सिंह सैनी ने सोमवार को परिजनों और रिश्तेदारों आदि के साथ मिलकर एसपी को बताया कि बेटा नरेंद्र सिंह सैनी एक वकील के साथ गया था। उसके बाद उसे पुलिस के जरिए बेटे की मौत की जानकारी मिली। लाश अस्पताल में मिली। उसके शक है कि बेटे की कुछ लोगों ने हत्या कर दी। लेकिन कोतवाली पुलिस उसकी बात मानने को तैयार नहीं है और हादसा करार देने पर तुली है। पीड़ित न मामले की हत्या में रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग की। एसपी ने पीड़ित परिवार को मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
