{"_id":"45-33603","slug":"Amroha-33603-45","type":"story","status":"publish","title_hn":"असमोली मिल से गन्ना सेंटर हटाने पर भड़के काश्तकार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असमोली मिल से गन्ना सेंटर हटाने पर भड़के काश्तकार
Amroha
Updated Sun, 09 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। गन्ना सेंटर असमोली मिल से हटाकर बेलवाड़ा को आवंटित करने पर किसानों का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने कैबिनेट मंत्री महबूब अली से मुलाकात कर अपनी समस्या रखी। किसानों ने आंदोलन की चेतावनी भी दी। मंत्री ने गन्ना आयुक्त को पूर्व की भांति गन्ना सेंटर असमोली से जोड़ने का आदेश दिया है।
ब्लाक जोया के गांव डयोढ़ी उर्फ हादीपुर, फरासपुरा और डिडौली-सी के किसानों का कहना था कि वह कई सालों से असमोली चीनी मिल को गन्ने की सप्लाई करते आ रहे हैं और इसमें किसी को कोई आपत्ति नहीं है। बावजूद इसके इस सत्र में उनके सेंटर असमोली से काटकर बेलवाड़ा चीनी मिल से जोड़ दिए गए हैं, जो सरासर गलत है। उन्होंने आरोप लगाया था कि बेलवाड़ा चीनी मिल किसानों का गन्ना दलालों के जरिए से औने-पौने दाम पर खरीदती है। इससे किसानों को नुकसान झेलना पड़ता है। इस दशा में कोई किसान बेलवाड़ा को गन्ने की आपूर्ति नहीं करेगा और विरोध में आंदोलन करेंगे। कैबिनेट मंत्री महबूब अली ने गन्ना आयुक्त को पूर्व की भांति सेंटर आवंटित करने के आदेश दे दिए हैं। इस दौरान हामिद अली, मोहम्मद हसन, भूरा, राशिद, जहागीर, जुल्फेकार, महेंद्र सिंह, प्रकाश चंद, अशोक सिंह, शूरवीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, कृष्णपाल सिंह, वीरेंद्र सिंह, जगरूप सिंह, ओमपाल, हरपाल सिंह, जगमाल, अजयपाल आदि रहे।
गन्ना केंद्र आवंटन गन्ना आयुक्त कार्यालय से होता है। इसमें स्थानीय स्तर से कोई हस्तक्षेप नहीं किया जाता है। सेंटरों का आवंटन विकास, रकबा आदि सब चीजों को देखकर होता है। पिछले साल भी आधे सीजन के बाद यह सेंटर बेलवाड़ा के पास ही चले गए थे।
विज्ञापन
-मैनेजर चौरसिया, जिला गन्ना अधिकारी