फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   नाली के विवाद में चले लाठी-डंडे, तीन लहूलुहान

नाली के विवाद में चले लाठी-डंडे, तीन लहूलुहान

Sun, 05 Oct 2014 05:34 AM IST
Amroha
Amroha Updated Sun, 05 Oct 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। थाना अमरोहा देहात क्षेत्र में स्थित पुष्कर नगर कालोनी में नाली निर्माण को लेकर दो पक्षों में विवाद होने पर पहले तो जमकर लाठी-डंडे चले, फिर दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जमकर पथराव कर दिया। इसमें मां-बेटा और ठेकेदार लहूलुहान हो गया। कुछ लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी है।
विज्ञापन

शहर से सटी पुष्कर नगर कालोनी में जलीलपुर बक्काल निवासी ठेकेदार वीरेंद्र कुमार सड़क निर्माण से पहले नाली का बनवा रहे हैं। विजय कुमार व माया देवी के मकान के सामने नाली का निर्माण हो रहा था। मोहल्ले के ही कुछ लोगों ने नाली को सड़क से और पीछे हटाकर बनाने को लेकर रविवार सुबह विवाद शुरू कर दिया। इसी समय गाली-गलौज के साथ एक दूसरे पर पथराव शुरू हो गया। एक पक्ष ने रमेश की विधवा पत्नी माया और उसके बेटे को पीट दिया और नाली भी तोड़ दी। कुछ लोगों ने जैसे-तैसे मामले को शांत किया। शाम को फिर लोग झगड़े पर उतर आए और लाठी-डंडों निकाल लिए। मारपीट के बाद एक दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया गया। इसमें ठेकेदार वीरेंद्र कुमार, माया देवी और उसका बेटा विनीत लहूलुहान हो गए। कुछ लोगों ने बमुश्किल मामला शांत किया। पुलिस को तहरीर दी गई है। घायलों को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों के दबाव में रुका काम
अमरोहा। इस सड़क और नाली का निर्माण कुछ पुलिस कर्मियों के मकानों के चबूतरे बने होने की वजह से प्रभावित हो रहा है। कई बार प्रशासन के अधिकारी आदेश कर चुके हैं, लेकिन सड़क नहीं बन पा रही। अब ठेकेदार ने नाली बनानी शुरू की तो चबूतरों के कारण नाली तिरछा बन रही है। प्रशासनिक अफसरों के आदेशों को पुलिस कर्मी पक्षपात के चलते चबूतरे नहीं तुड़वाने दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed