फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   जुबिलेंट पर 28.46 करोड़ का जुर्माना

जुबिलेंट पर 28.46 करोड़ का जुर्माना

Tue, 16 Sep 2014 05:32 AM IST
Amroha
Amroha Updated Tue, 16 Sep 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। गजरौला स्थित जुबिलेंट लाइफ साइंसेज लिमिटेड फैक्ट्री पर प्रशासन ने स्टांप चोरी के एक मामले में 28.46 करोड़ दस हजार रुपये का जुर्माना ठोंका है। चार वर्ष पूर्व वाम आर्गेनिक से जुबिलेंट लाइफ साइंसेज को संपत्ति हस्तांतरण के दौरान स्टांप चोरी सामने आने पर दो तहसीलदारों और एआईजी स्टांप की जांच के बाद एडीएम कोर्ट ने जुर्माने का फैसला सुनाया है।
विज्ञापन

वर्ष 2010 में गजरौला इंडस्ट्रीयल एरिया में वाम आर्गेनिक फैक्ट्री का नाम बदलकर जुबिलेंट आर्गेनिक किया गया था। जोकि बाद में जुबिलेंट लाइफ साइंसेज लिमिटेड में बदला गया। प्रशासन का आरोप है कि जुबिलेंट प्रबंधन ने वाम आर्गेनिक से संपत्ति हस्तांतरित करने में एक भी रुपये का स्टांप शुल्क अदा नहीं किया। जबकि राजस्व अभिलेखों में संपत्ति का दाखिल खारिज भी कराया गया था। प्रशासन की ओर से इस संबंध में जुबिलेंट प्रबंधन को नोटिस भी दिए गए। जिसमें फैक्ट्री की ओर से जवाब भी दाखिल किए गए। इसमें एक ही ग्रुप की कंपनी के नाम परिवर्तन में स्टांप की जरूरत नहीं होने का तर्क दिया था। प्रशासन ने इस मामले को स्टांप चोरी का मानते हुए पहले हसनपुर के तहसीलदार से और फिर मंडी धनौरा के तहसीलदार से जांच कराई। जांच में दाखिल खारिज होने पर स्टांप चोरी का मामला पाया। बाद में एआईजी स्टांप ने भी जांच करके स्टांप चोरी होना बताया। सोमवार को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व मोहम्मद अकमल अख्तर ने जुबिलेंट लाइफ साइंसेज लिमिटेड पर स्टांप चोरी का मामला मानते हुए 28 करोड़ 46 लाख 10 हजार रुपये का जुर्माना ठोंकने के आदेश कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed