फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   आज नूरपुर, बिजनौर से गुजरेंगे भारी वाहन

आज नूरपुर, बिजनौर से गुजरेंगे भारी वाहन

Sat, 19 Jul 2014 05:30 AM IST
Amroha
Amroha Updated Sat, 19 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। एसपी सुभाष सिंह बघेल ने बताया कि शुक्रवार को कांवड़ियों की संख्या कम होने के कारण रूट डायवर्ट नहीं किया गया है। शनिवार सुबह तक कांवड़ियों की संख्या बढ़ने के आसार है, इसलिए शनिवार को सुबह रूट डायवर्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार सुबह रूट डायवर्ट होने पर अमरोहा से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को नूरपुर, बिजनौर, मेरठ, मवाना, गाजियाबाद होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा। वहीं हसनपुर में माल वाहक वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से बंद रहेगा। हसनपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को संभल, बहजोई, बबराला, नरौरा, बुलंदशहर होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा अथवा अतरासी अमरोहा, नूरपुर, चांदपुर, से हल्दौर, बिजनौर, मीरापुर मवाना, मेरठ, मोदीनगर से गाजियाबाद होते हुए दिल्ली भेजा जा सकता है। कांवड़िया हरिद्वार से जल लेकर हाईवे से गुजरते हैं। कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए रूट प्लान तैयार कर रखा है। उसी हिसाब से शनिवार को भारी वाहनों को गुजारा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed