{"_id":"45-31167","slug":"Amroha-31167-45","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के लिए हुई रहमत की बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के लिए हुई रहमत की बारिश
Amroha
Updated Sat, 19 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। लंबे इंतजार के बाद मानसून की बारिश ने अमरोहा में दस्तक दी है। सूखा की मार झेल रहे किसानों को बारिश से राहत मिली है। मायूस किसानों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई है। गुरुवार रात से शुक्रवार की शाम तक झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है। बारिश और सर्द हवाओं के चलने से मौसम सुहाना हो गया है। गर्मी से लोगों को निजात मिली।
पश्चिमी बंगाल की खाड़ी से उठने वाला मानसून अब पूरे भारत में सक्रिय हो गया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पिछले दो दिन से बारिश पड़ रही है। अमरोहा में भी भारी ने दस्तक दी है। गुुरुवार की रात ग्यारह बजे से क्षेत्र में झमाझम बारिश पड़ रही है। शुक्रवार की सुबह से साढ़े दस बजे तक मूसलाधार बारिश पड़ी। बारिश से सूखा की मार झेल रहे किसानों को बड़ी राहत मिली है। सूखा की मार से मुरझाए बारिश से फसलों पर रौनक लौट आई है। बारिश से क्षेत्र में धान की रोपाई में तेजी आई है। उधर, मौसम विशेषज्ञों ने अगले चौबीस घंटे के अंदर क्षेत्र में भारी बारिश पड़ने के संकेत दिए हैं।