{"_id":"45-30943","slug":"Amroha-30943-45","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉटनवेस्ट कारखाने के चौकीदार की ईंट से कुचलकर हत्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉटनवेस्ट कारखाने के चौकीदार की ईंट से कुचलकर हत्या
Amroha
Updated Thu, 10 Jul 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। शहर कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर रोड मोतीसागर तकिया मोहल्ले में कुछ लोगों ने सोमवार रात कॉटनवेस्ट कारखाना के चौकीदार की ईंट से कुचलकर हत्या कर दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस के साथ एएसपी ने भी मौका मुआयना कर घटना की जानकारी ली। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है। कोतवाली पुलिस ने बेटे की ओर से अज्ञात हत्यारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना रजबपुर क्षेत्र के रामपुर घना गांव निवासी अब्दुल्ला(70) शहर कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर रोड मोतीसागर तकिया मोहल्ले में इफ्तेखार के कॉटनवेस्ट कारखाने में बतौर चौकीदार काम करते थे। उन्हें दोबारा यहां आए हुए साढ़े तीन साल हुए थे। सोमवार रात वह कारखाने के अंदर चारपाई पर सो गए। टार्च सिरहाने चारपाई पर टंगीं थीं। रात में किसी समय कुछ लोग कारखाने के पीछे की दीवार चढ़कर आ गए और चारपाई पर सो रहे अब्दुल्ला के सिर पर ईंट से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। मंगलवार सुबह लगभग सात बजे पड़ोसी ने अब्दुल्ला को आवाज दी, लेकिन कारखाने के अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इसके बाद उसने कारखाना मालिक इफ्तेखार को सूचना दी। इफ्तेखार दीवार पर सीढ़ी लगाकर अंदर गए तो अब्दुल्ला के शव को देखकर उनके होश उड़ गए। फिर वह अंदर से गेट का ताला खोलकर बाहर आए। घटना के बाद लोगों की मौकेपर भीड़ लग गई। एएसपी शकील अहमद, कोतवाली प्रभारी आरएस धामा मौके पर पहुंचे और लोगों से जानकारी ली। पुलिस ने चारपाई के पास खून से सनी ईंट बरामद की है।