{"_id":"45-30881","slug":"Amroha-30881-45","type":"story","status":"publish","title_hn":"एबीवीपी कार्यकर्ताआें ने हंगामा किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एबीवीपी कार्यकर्ताआें ने हंगामा किया
Amroha
Updated Thu, 10 Jul 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सुखदेवी इंटर कालेज में प्रवेश को लेकर हंगामा किया। इस दौरान छात्रों की कार्यवाहक प्रधानाचार्य से नोकझोंक भी हुई। कार्यकर्ताओं का कहना है कि गरीब बच्चों को प्रवेश नहीं दिया जा रहा।
कार्यकर्ताओं का कहना है कि कालेज प्रशासन सत्ता पक्ष के लोगों के दबाव में काम कर रहा है। गरीब लोगों के बच्चों को प्रवेश नहीं दिया जा रहा। इस मौके पर नगर मंत्री नवल कुमार, तहसील संयोजक नमन अग्रवाल,जितेंद्र गिल, महमूद खान, नगर सहमंत्री जूनेद आलम, राहुल सागर, निशांत शर्मा, नदीम, सलमान आदि मौजूद रहे। कार्यवाहक प्रधानाचार्य का कहना है कि सभी बच्चों का प्रवेश नियमानुसार किया जा रहा है। किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जा रहा।