{"_id":"45-29829","slug":"Amroha-29829-45","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजबपुर में दिनदहाड़े महिला से कुंडल लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजबपुर में दिनदहाड़े महिला से कुंडल लूटे
Amroha
Updated Sun, 18 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। रजबपुर क्षेत्र में बाइकर्स गैंग ने शनिवार की शाम में छुरे की नोंक पर महिला से सोेने के कुंडल लूट लिए। छीनाझपटी में महिला के कान कट गए। आबादी में सरेराह वारदात को अंजाम देकर बदमाश धमकी देेकर फरार हो गए। डरी सहमी पीड़िता ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दे दी है।
थानाक्षेत्र की सीमा से सटे शहबाजपुर पट्टी गांव निवासी सुखवीरी पत्नी रामवीर सिंह दोपहर में कस्बे से दवा लेने आई थीं। शाम करीब 4:45 बजे दवा लेकर घर लौटते समय गांव से कुछ ही दूरी पर खड़े दो बदमाशों ने सुखवीरी को घेर लिया। जिसमें एक ने गले से छुरा सटा दिया और दूसरे ने झपट्टा मारकर कुंडल खींच लिए। छीनाझपटी में कान कट गए और खून छलक आया। सुखवीरी जब तक कुछ समझ पाती बदमाश बाइक पर सवार होकर भाग गए। शोर मचाने पर आसपास घर और खेतों में काम कर रहे लोग इकट्ठे हो गए। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए और घायल महिला को निजी नर्सिंग होम में ले गए। हालांकि, तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।