{"_id":"45-26623","slug":"Amroha-26623-45","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुबिलेंट अधिकारी से लाखों की लूट, मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुबिलेंट अधिकारी से लाखों की लूट, मारपीट
Amroha
Updated Mon, 30 Dec 2013 05:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला(अमरोहा)। परिवार के संग आल्टो कार में लौट रहे जुबिलेंट लाइफ साइंसेज में अधिकारी की कार को हाईवे पर बदमाशों ने ओवरटेक कर नकदी, जेवर, लैपटॉप समेत लगभग तीन लाख का माल लूट लिया। जाते-जाते बदमाश कार की चाभी भी ले गए और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
जुबिलेंट में एचआर विभाग में मैनेजर वरुण कुमार सिंह मूल रूप से रोहतक (हरियाणा) निवासी हैं और परिवार समेत यहीं आफीसर्स कालोनी में रहते हैं। रविवार की रात लगभग आठ बजे वह अपने परिवार के साथ आल्टो कार में दिल्ली से लौट रहे थे। कांकाठेर के निकट पीछे से आई लग्जरी कार ने ओवरटेक कर उनकी गाड़ी रुकवा ली। इससे पहले कि कार चला रहे वरुण कुछ समझ पाते, चार-पांच सशस्त्र बदमाशों ने अपनी गाड़ी से उतरते ही कार के शीशे तोड़ डाले। इस पर वरुण और उनका परिवार दहशत में आ गया। भीतर बैठी उनकी मां सुषमा देवी ने बदमाशों से गुहार भी की कि किसी को क्षति नहीं पहुंचाएं, जो सामान है ले लें। इसी बीच एक बदमाश ने उनके कान पर झपट्टा मारकर कुंडल छीन लिया। इससे उनका कान फट गया। बाद में बदमाशों ने वरुण की पत्नी रेखा, पुत्र अरमान और पुत्री खुशी को गन प्वाइंट पर लेकर आठ-दस हजार की नकदी, सोने की चेन, अंगूठी, कुंडल और दो लैपटॉप समेत लगभग तीन लाख का माल लूट लिया। जाते-जाते बदमाश कार की चाभी भी साथ ले गए। उनके जाने के बाद वह किसी तरह बस रुकवाकर यहां पहुंचे और वारदात की जानकारी दी। फैक्ट्री की डिस्पेंसरी में ही उनकी मां की मरहमपट्टी की गई। जानकारी मिलने पर एचआर हेड जेएल गुप्ता समेत कई अधिकारी वहां आ गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर गई। देर रात समाचार लिखे जाने तक पुलिस बदमाशों की तलाश में कांबिंग कर रही थी।