फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   राजीव को हथियारों के बल पर घर से ले गए थे आरोपी

राजीव को हथियारों के बल पर घर से ले गए थे आरोपी

Mon, 30 Dec 2013 05:49 AM IST
Amroha
Amroha Updated Mon, 30 Dec 2013 05:49 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को मामले की तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने होमगार्ड समेत चार लोगों के खिलाफ अपहरण और हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर में आगापुर स्थित आम के बाग में राजीव का शव पेड़ पर लटका हुआ था। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव देखकर कोहराम मच गया। मृतक के पिता अमर सिंह ने पुलिस को तहरीर दी कि 28 दिसंबर को सुबह करीब नौ बजे गांव के ही राजपाल पुत्र प्रकाश, भगती पुत्र राजपाल, तारेश पत्नी राजपाल निवासी मंगरौला, शंकर पुत्र कन्हई निवासी मोहल्ला कोट पश्चिमी हथियारों के बल पर घर से उठाकर ले गए थे। उस समय घर पर मौजूद छोटे भाई पृथ्वी व पुत्री ने काफी रोकने का प्रयास किया था, लेकिन आरोपी नहीं माने। राजीव को काफी खोजा, लेकिन पता नहीं चला। करीब चार बजे मोबाइल पर सूचना मिली कि आगापुर के जंगल में राजीव का शव पेड़ से लटका हुआ है। कोतवाली निरीक्षक रामपाल सिंह भाटी ने बताया कि तहरीर के आधार पर राजपाल, भगती, तारेश और शंकर के खिलाफ अपहरण और हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीएम रिपोर्ट और साक्ष्य के आधारों पर तफ्तीश की जाएगी और आरोपियों को गिरफ्तार भी किया जाएगा। राजपाल होमगार्ड है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed