{"_id":"45-26598","slug":"Amroha-26598-45","type":"story","status":"publish","title_hn":"17.87 करोड़ से होंगे विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17.87 करोड़ से होंगे विकास कार्य
Amroha
Updated Sun, 29 Dec 2013 05:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। जनपद में जिला पंचायत से वर्ष 2014-15 में 17 करोड़ 87 लाख रुपये से विकास कार्य कराए जाएंगे। बैठक में प्रस्तावों पर मोहर लग चुकी है। जल्द प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।
शनिवार को जिला पंचायत कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष कमलेश आर्या की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिले में होने वाले विकास कार्यों के प्रस्ताव रखे गए। जिस पर चर्चा के बाद लगभग सभी प्रस्तावों पर जिला पंचायत की मोहर लग गई। प्रस्ताव स्वीकृति के लिए जल्द शासन को भेजे जाएंगे। विभाग से जिले में पेयजल योजना, सड़क निर्माण और सीसी रोड निर्माण के अलावा अन्य कई कार्य कराए जाएंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि 17 करोड़ 87 लाख के प्र्रस्ताव पर मोहर लगी है। बैठक में बसपा जिलाध्यक्ष हेम सिंह आर्य, जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र सिंह, विपिन चौधरी, राकेश चौहान, महमूद अली, गोविंद सिंह, सतीश अग्रवाल, हाजी अहमद अली, अरुण कुमार बॉबी, मस्तराम यादव, चंद्रपाल सैनी, मोहम्मद हसन मौजूद थे।