फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   हिस्ट्रीशीटर के घर बदमाशों का धावा

हिस्ट्रीशीटर के घर बदमाशों का धावा

Thu, 11 Jul 2013 05:32 AM IST
Amroha
Amroha Updated Thu, 11 Jul 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
जोया। अपराध की दुनिया में धाक जमा चुके वेस्ट यूपी के नामचीन बदमाश के घर मंगलवार रात बदमाशों ने धावा बोल दिया। दीवार कूदकर मवेशी खोलते समय परिवार में जाग होने पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलियों की तड़तड़ाहट से गांव में दहशत फैल गई। लूटपाट के मंसूबे नाकाम होने पर बदमाश फरार हो गए। हैरानी की बात ये है कि ग्रामीणों ने कोतवाली में सूचना भी दी लेकिन पुलिस नहीं पहुंची।
विज्ञापन

डिडौली कोतवाली क्षेत्र के फत्तेहपुर माफी गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर शौकत पाशा इनदिनों तिहाड़ जेल में बंद है। यहां गांव में परिवार रहता है। रात करीब ढाई बजे हथियारों से लैस बदमाश दीवार के सहारे घर में कूद गए। मवेशी खोलने की आहट से परिवार जाग गया। शोर मचाने पर घिरने के हालात भांप बदमाशों ने हवा में फायर झोंकने शुरू कर दिए। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपड़ोस के ग्रामीणों ने लाठी डंडे व लाइसेंसी असलहे लेकर छतों पर मोर्चा संभाल लिया और सूचना कोतवाली में दी। करीब बीस मिनट तक फायरिंग करते रहे बदमाश गांव से फरार हो गए। दिन निकलने पर गांव पहुंची पुलिस को ग्रामीणों के गुस्से का शिकार होना पड़ा। प्रभारी कोतवाल का कहना है शौकत पाशा के घर फायरिंग की घटना संज्ञान में है। गांव में रात्रि गश्त बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed