{"_id":"45-19551","slug":"Amroha-19551-45","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूर की गला दबाकर हत्या, खेत में मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूर की गला दबाकर हत्या, खेत में मिली लाश
Amroha
Updated Fri, 22 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी धनौरा। क्रेशर से मजदूरी कर वापस आ रहे मजदूर की गला दबाकर हत्या कर दी गई। मजदूर का शव गुरुवार को गांव के पास ही एक खेत में पड़ा मिला। मजदूर का शव मिलने की जानकारी होते ही गांव में सनसनी फैल गई तथा ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई की ओर से अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करा दिया गया है।
थाना क्षेत्र के गांव नवाबपुरा निवासी रमेश सिंह (40) पुत्र चेतराम निकटवर्ती गांव मलकपुर भूड़ शुमाली के एक क्रेशर में मजदूरी करता था। बुधवार की रात रमेश काम निपटा कर गांव की ओर चला था। परंतु घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने रमेश की तलाश भी की परंतु वह नहीं मिला। सवेरे को किसी ने परिजनों को सूचना दी कि रमेश का शव पेट्रोल पंप के निकट एक बाग में पड़ा है। उसकी जीभ बाहर निकली हुई थी। परिजन तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रमेश की हत्या गला दबाकर की गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। भाई कलुवा की ओर से अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करा दिया गया है।