{"_id":"45-18673","slug":"Amroha-18673-45","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर दो युवकों को गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर दो युवकों को गोली मारी
Amroha
Updated Sat, 12 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला। गांव जा रहे डिग्री कॉलेज के एक छात्र और उसके साथी को हाईवे पर पीछे से आई बाइक पर सवार युवकों ने गोली मार दी। हालत बिगड़ने पर दोनों को मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। वहां छात्र की हालत गंभीर है। घटना के कारणों की जानकारी नहीं हो सकी है।
शुक्रवार की रात लगभग पौने नौ बजे हाईवे पर मेला रेस्टोरेंट के निकट यह वारदात हुई। दो युवक बाइक पर मुरादाबाद की दिशा में जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आई बाइक पर सवार युवकों ने तमंचे से दोनों पर गोली चला दी और फरार हो गए। हाईवे पर फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास मौजूद होटलों पर मौजूद लोग बाहर निकले। सड़क पर दोनों युवक लहूलुहान हालत में पड़े हुए थे। इन्हें तत्काल रेलवे स्टेशन के निकट एक निजी नर्सिंग होम में ले जाया गया। लोगों ने घायलों की पहचान कुलदीप पुत्र धर्मवीर सिंह निवासी गांव बस्तौरी तथा पवन पुत्र छज्जू सिंह निवासी यकबगड़ी के रूप में की। इनमें कुलदीप यहां रमाबाई डिग्री कॉलेज में छात्र है। बताते हैं कि देर रात वह पवन के साथ गांव लौट रहा था। उधर, घायलों की नाजुक हालत देख भाजपा के नगर अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह औलख उन्हें अपनी गाड़ी में आनंद हास्पिटल मेरठ ले गए। उन्होंने बताया कि गोली कुलदीप के सीने में लगने के बाद फेफड़ा चीरते हुए बाहर निकल गई। उसकी हालत गंभीर है। आपरेशन किया जाएगा। वहीं कंधे में गोली लगने से पवन की हालत अधिक चिंताजनक नहीं है। थानाध्यक्ष उपेंद्र सिंह यादव ने बताया कि घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।