{"_id":"56e9ae064f1c1b6d5b8b4cb1","slug":"7-aquished-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक लूट: दिल्ली एनसीआर के 7 बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक लूट: दिल्ली एनसीआर के 7 बदमाश गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Thu, 17 Mar 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा के नौगावां सादात थाने में शाहजहांपुर जिले से लूटे गए ट्रक के माल और पकड़े गए बदमाशों के साथ स्वाट टीम
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा चौराहे से 17 फरवरी को लूटे गए लाखों रुपये के सामान से भरे ट्रक के मामले में पुलिस खुलासे के करीब पहुंच गई है। स्वाट टीम ने मुरादाबाद से सामान बरामद कर लिया है जबकि मुरादाबाद, गाजियाबाद और दिल्ली के सात बदमाश भी दबोच लिए हैं।
मेरठ के स्मिथगंज, देहली गेट निवासी अमजद पुत्र अफजाल अहमद गाड़ियों में माल लोडिंग का व्यवसाय करता है। 16 फरवरी को उसने ट्रांसपोर्ट नगर स्थित मैसर्स शिव रोड कैरियर्स से ट्रक में कपड़ा, स्पोर्ट्स का सामान, दवाइयां, रिक्शे की राड, किताबें, टॉफी और अन्य सामान लोड कराया था। माल लखनऊ और शाहजहांपुर उतरना था। चालक नजर मोहम्मद पुत्र मोहम्मद इस्लाम निवासी कैली कपसाड़ (थाना दौराला, जिला मेरठ) ट्रक को लेकर रवाना हुआ था।
17 फरवरी की रात करीब डेढ़ बजे जब ट्रक शाहजहांपुर के कटरा चौराहे पर पहुंचा तो सामने से आ रहे कैंटर ने ओवरटेक करके ट्रक में टक्कर मार दी। इसके बाद कैंटर से उतरे चार बदमाश ट्रक में चढ़ गए आर चालक को ट्रक से उतारकर आंखों पर पट्टी बांध दी । इसके बाद उसके हाथ पैर बांधकर कैंटर में डाल दिया। 18 फरवरी की सुबह करीब दस बजे चालक ने खुद को नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव मखदूमपुर के खेत में पड़ा पाया।
विज्ञापन
सूचना पर ट्रक मालिक भी थाने पहुंच गए, लेकिन नौगावां पुलिस ने यह कहकर पीड़ितों को टरका दिया कि घटना शाहजहांपुर जिले की है। चालक की तहरीर पर मिरानपुर कटरा पुलिस ने मामला दर्ज तो कर लिया, लेकिन प्रावधान के मुताबिक केस की विवेचना को नौगावां सादात ट्रांसफर कर दिया था। बुधवार को स्वाट टीम को इस मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी।
मुरादाबाद समेत कई स्थानों से लाखों रुपये कीमत का सामान बरामद कर लिया और वसीम पुत्र शरीफ व फरीद पुत्र फय्याज, निवासीगण मुरादनगर (गाजियाबाद), भूरे पुत्र हिदायतुल्ला व समीर पुत्र शरीफ निवासीगण करूला (मुरादाबाद), कर्मवीर पुत्र मनीराम व रईस पुत्र घसीटा निवासीगण गोलचक्कर (दिल्ली), जबकि मोहम्मद वाहिद पुत्र मुन्ना निवासी मुस्ताफाबाद (पुरानी दिल्ली) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस वारदात का खुलासा करने की तैयारी में है। जबकि बदमाशों ने ट्रक को किसी कबाड़ी से कटवा दिया है।
-शाहजहांपुर जिले से बदमाशों ने लाखों के माल से भरा ट्रक लूट लिया था। इस मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जल्द ही इस घटना का खुलासा किया जाएगा। -अशोक सोलंकी एसओ नौगावां सादात