{"_id":"46ac5ead18484ebceec26a04e7e61fa7","slug":"4-parche-bike-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक प्रमुख चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरू, चार पर्चे बिके ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक प्रमुख चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरू, चार पर्चे बिके
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Thu, 04 Feb 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लॉक प्रमुख चुनाव की गहमागहमी शुरू हो गई है। इसी के साथ बुधवार को विकास खंड गजरौला में नामांकन पत्रों के वितरण के साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन चार पर्चे खरीदे गए।
सात फरवरी को 94 बीडीसी मेंबर मतदान कर अपना ब्लॉक प्रमुख चुनेंगे। एडीओ पंचायत सतेंद्र कुमार ने बताया कि पांच फरवरी को सुबह 11 से अपराह्न तीन बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे।
उसी दिन नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। छह फरवरी को सुबह 11 बजे से नाम वापसी की प्रक्रिया चलेगी। सात फरवरी की सुबह 11 से अपराह्न तीन बजे तक मतदान होगा। मतदान के बाद मतगणना और परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
एआईजी स्टाम्प अमरोहा एमके सक्सेना एआरओ व तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। मतदान के लिए हेल्पर जिलाधिकारी नियुक्त करेंगे। नामांकन पत्रों का बुधवार से वितरण शुरू कर दिया गया है।
पहले दिन चार पर्चे बिके। जिसमें मोहम्मदाबाद के मुमताज अली ने स्वयं और अपनी पत्नी शाहिदा बेगम के नाम से दो पर्चे खरीदे हैं। इसके अलावा वीरेंद्र सिंह पूर्व पंचायत सदस्य भारापुर व शशि कुमार कुमराला बहादुरपुर ने भी पर्चा खरीदा है।