{"_id":"b1824f5b4be8bd129ecbd79f0e727bdb","slug":"ambika-obtained-information-of-the-disaster-relief-effort","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगली दफा आपसे पूछूंगी डीएम साहबः सोनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगली दफा आपसे पूछूंगी डीएम साहबः सोनी
देहारदून/ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2013 08:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अम्बिका सोनी ने देहरादून पहुंचकर आपदा राहत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि किसी भी हाल में राहत बचाव और पुनर्वास के कार्य में किसी तरह की कोताही न बरती जाए।
विज्ञापन
अब एडमिनिस्ट्रेशन का फोकस पूरी तरह से प्रभावित लोगों पर होना चाहिए। सुबह ग्यारह बजे बीजापुर गेस्ट हाउस पहुंची कांग्रेस महासचिव अम्बिका सोनी ने बीजापुर गेस्ट हाउस पहुंचीं। उन्होंने वहां पर मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्रियों के अलावा पार्टी के चारों लोकसभा सदस्यों के साथ आपदा राहत कार्यों को परखा।
विज्ञापन
पीसीसी की तरफ से बैठक में प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य व उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना मौजूद रहे। सरकार व सांसदों के साथ चल रही समीक्षा बैठक के दौरान संबंधित विभागों के अफसर भी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों से उनके महकमों से संबंधित अभी तक किए गए कार्य व आगामी तैयारियों का विवरण लिया गया।
विज्ञापन
इसके बाद अम्बिका सोनी कांग्रेस मुख्यालय पहुंची और प्रदेश अध्यक्ष के साथ संगठन के लोगों से बातचीत की। सोनी ने यह भी कहा कि मैंने आज सरकार से आपदा राहत कार्यों का अपडेट लिया है।
जिलाध्यक्षों की तरफ इशारा करते हुए कहा कि अगली बार की बैठक में आपसे पूछूंगी कि सरकार ने अभी तक क्या किया। इसलिए अपने क्षेत्रों में नजर रखना और पीड़ितों की मदद के लिए यदि कोई सुझाव हैं तो सीधे मुझे भेजना।