{"_id":"624c832cd4067031165c5717","slug":"youth-died-in-ramganga-almora-news-hld4585645100","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त के साथ हल्द्वानी से घुमने आए युवक की नहाते समय रामगंगा में डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्त के साथ हल्द्वानी से घुमने आए युवक की नहाते समय रामगंगा में डूबने से मौत
विज्ञापन
पारस की फाइल फोटो
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। दोस्त के साथ हल्द्वानी से चौखुटिया घूमने आए एक युवक की अगनेरी के पास रामगंगा नदी में नहाते समय डूबने से मौत हो गई है।
मूल रूप से ताड़ीखेत के धूरा बैना निवासी लालसिंह अधिकारी का परिवार हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा में आरके टेंट गली में किराए के मकान में रहता है। लालसिंह अधिकारी हल्द्वानी में टेंपो चलाते हैं। उनका 22 साल का बेटा पारस अधिकारी अपने पड़ोसी योगेश जोशी मूल निवासी रीठाचौरा चौखुटिया के साथ सोमवार को चौखुटिया आया था। हल्द्वानी से चौखुटिया पहुंचने के बाद दोनों सोमवार को योगेश की नानी के घर बौरागांव चले गए। मंगलवार को दोनों सुबह करीब दस बजे अगनेरी मंदिर से कुछ दूरी पर रामगंगा नदी में नहाने लगे। इसी दौरान पारस नदी के गहरे छोर में डूब गया। उसके साथ नहा रहे योगेश ने किसी तरह उसे बेहोशी की हालत में पानी से बाहर निकाल लिया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे घोषित कर दिया। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत भेजा गया। डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही युवक की मौत हो चुकी थी। वहीं, थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत ने बताया कि पारस के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
गहरी जलधारा के बीच दफन हो गए संजोए सपने
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। नहाने से पहले पारस ने नदी में खड़े होकर फोटो भी खिंचवाई थी। उसे क्या पता था कि रामगंगा में नहाने से चंद मिनट पहले मोबाइल से खींची गई उसकी फोटो उसके जीवन की आखिरी फोटो होगी। पारस को लेकर उसके परिजनों ने न जाने कितने सपने संजोए थे जो नदी की गहरी जलधारा के बीच दफन हो गए।
पारष अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसका एक भाई आशीष 12वीं और दूसरा करन हल्द्वानी में ही नौवीं में पढ़ता है। पारस ने इंटर करने के बाद एक फार्मा कंपनी में डिलीवरी ब्वाय के रूप में भी कार्य किया था। बाद में उसने काम छोड़ दिया। हल्द्वानी में ही उनसे कुछ दूरी पर चौखुटिया के पुजारी परिवार से जुड़े दिनेश जोशी भी रहते हैं। चैत्राष्टमी मेले के चलते दिनेश जोशी चार दिन पहले ही चौखुटिया पहुंचे हैं। दिनेश जोशी का बेटा योगेश भी पारस को घुमाने के लिए सोमवार को चौखुटिया पहुंचा था।
विज्ञापन
नदी किनारे दीप प्रज्ज्वलित कर दी श्रद्धांजलि
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। पारस अधिकारी की आत्मा की शांति के लिए रामगंगा के तट पर मंगलवार की शाम दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर चैत्राष्टमी मेला समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र मनराल, तहसीलदार हेमंत मेहरा, थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत, प्रधान दिनेश मनराल, जीवन नेगी, दयाल मेहरा, एलडी मठपाल, लक्ष्मण थापा, भगवत अधिकारी, योगदत्त फुलारा, मदन कुमयां और गिरधर खत्री आदि मौजूद रहे।
आज के सभी कार्यक्रम स्थगित
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। नदी में डूबे युवक के शोक में मेला समिति व मंदिर समिति ने मंगलवार के सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। मेला समिति अध्यक्ष सुरेंद्र मनराल ने बताया कि बुधवार से सभी कार्यक्रम पूर्ववत जारी रहेंगे।
चेतावनी बोर्ड लगाएं
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। लोगों ने चैत्राष्टमी मेले में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए प्रशासन से मेला परिसर के निकट रामगंगा नदी के गहराई वाले स्थानों को चिह्नित कर चेतावनी बोर्ड चस्पा करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि इससे बाहर से आने वाले लोग गहराई वाले खतरनाक स्थानों पर जाने से बचेंगे।