{"_id":"67e43db5d5f7afeedd07045a","slug":"youth-activity-in-district-almora-news-c-232-1-alm1002-125967-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: ब्राइटेन कार्नर और आंबेडकर एफसी बी जीते मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: ब्राइटेन कार्नर और आंबेडकर एफसी बी जीते मुकाबले
Wed, 26 Mar 2025 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 26 Mar 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एचएनबी स्टेडियम में आयोजित अल्मोड़ा फुटबाॅल कप के दूसरे दिन हुए मुकाबलों में ब्राइटेन कार्नर और आंबेडकर एफसी शानदार खेल का प्रदर्शन कर अपने- अपने मैच जीते। ब्राइटेन कार्नर ने 3-0 से तो अंबेडकर एफसी ने 6-2 के अंतर से जीत दर्ज की।
टूर्नामेंट का पहला मैच ब्राइटेन कार्नर और एफसी बी के बीच खेला गया। ब्राइटेन कार्नर की टीम ने अजय, रजत और कपिल ने एक-एक गोल की मदद से 3-0 के अंतर से शानदार जीत दर्जा की। एफसी बी की टीम पूरे मैच में संघर्ष करती रही। दूसरे मुकाबला आंबेडकर एफसी और हवालबाग एफसी के बीच हुआ। आंबेडकर एफसी के प्रियांशु ने एक के बाद एक तीन गोल दाग कर हवालबाग एफसी की टीम के इरादों पर पानी फेर दिया। अक्षित कुमार, कमलेश और हिमांशु कुमार ने टीम के लिए एक-एक गोल किए। हवालबाग एफसी की ओर से प्रियांशु नेगी ने दो गोल किए। आंबेडकर एफसी ने 6-2 से मैच अपने नाम किया। वहां फुटबाॅल एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष हरीश कनवाल, भूपेश बिष्ट, अजय वर्मा सहित कई खेल प्रेमी मौजूद रहे। संवाद