फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   X Army Digambar Bungaree

हवलदार दिगंबर सिंह की सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि

Sun, 03 Apr 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, भिकियासैंण (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। Updated Sun, 03 Apr 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
X Army Digambar Bungaree
एक्स आर्मी दिगंबर बंगारी - फोटो : amarujala

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। चार दिन पहले फिरोजपुर पंजाब में आर्मी सप्लाई कोर में तैनात भिकियासैंण निवासी हवलदार दिगंबर सिंह बंगारी की मिट्टी के टीले में दबने से दर्दनाक मौत हो गई थी। सेना के जवान शव लेकर शनिवार को भिकियासैंण पहुंचे। रामगंगा घाट में सैनिक सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि कर दी गई। फिरोजपुर में 30 मार्च को मिट्टी से दबकर दिगंबर (42) की मृत्यु हुई थी। दिगंबर की पत्नी गीता, दो पुत्र रोहित और करन पूना में रहते हैं। रोहित 12वीं, करन दसवीं का छात्र है।

विज्ञापन


बड़ौदा में लेफ्टिनेंट कर्नल मृतक सैनिक के बड़े भाई गोपाल सिंह को यूनिट से हादसे की सूचना दी गई। चौथे दिन शनिवार की प्रात: सूबेदार एसपी सिंह और साथी दिगंबर का शव लेकर भिकियासैंण पहुंचे। तब तक पूना से भाई के बच्चों को लेकर गोपाल भी घर पहुंच चुके थे। शव को देखकर वृद्धा मां भवानी देवी, मृतक की पत्नी गीता आदि परिजन बदहवास हो गए। सैकड़ों लोग उनके घर पर सांत्वना देने पहुंचे। रामगंगा श्मशान घाट में केआरसी रानीखेत से पहुंचे सैनिकों ने अंतिम सलामी दी। उनके पुत्र रोहित और करन ने चिता को मुखाग्नि दी। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed