फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Women should raise their voice against injustice for the attention of Dehradun and Himachal: Jyoti

देहरादून और हिमाचल के ध्यानार्थ अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएं महिलाएं : ज्योति

Sun, 02 Apr 2023 11:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 02 Apr 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Women should raise their voice against injustice for the attention of Dehradun and Himachal: Jyoti
रानीखेत (अल्मोड़ा)। घरेलू हिंसा और महिला सुरक्षा विषय पर आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा ने कहा घरेलू हिंसा के खिलाफ महिलाओं को मुखर होना होगा। महिलाओं को झिझक छोड़ कानूनों का सहारा लेकर अन्याय के खिलाफ आवाज उठानी होगी। कार्यशाला में हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के 16 जन संगठनों से जुड़ी 32 महिला प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

यहां लोक चेतना मंच के कार्यालय परिसर में आयोजित दो दिनी कार्यशाला के उद्घाटन अवसर पर घरेलू हिंसा पर विस्तार से चर्चा हुई। महिला आयोग उपाध्यक्ष ज्योति साह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में कई महिलाएं जानकारी के अभाव में घरेलू हिंसा जैसी कुरीतियों का शिकार हो जाती हैं। उन्होंने इसके लिए बने कानूनों के बारे में महिला प्रतिनिधियों को जानकारी दी और ग्रामीण महिलाओं को जागरूक करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

कहा कि मातृ शक्ति को अन्याय, उत्पीड़न और शोषण से बचाने के लिए भी संघर्ष करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इस तरह के मामलों से बगैर घबराए उसका सामना करना चाहिए, कानून का सहारा लेने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि लोक चेतना मंच घरेलू हिंसा और महिला जागरूकता के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मंच के प्रयासों की भी सराहना की गई। सीडब्ल्यूसी सदस्य मीना मीता उपाध्याय ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिला संगठनों को सशक्त बनाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक चेतना मंच के जोगेंद्र बिष्ट ने सरकारों के तमाम सर्वे में घरेलू हिंसा का मुद्दा प्रमुखता से सामने आया है लेकिन कानून होने के बाद भी लाभ पीड़ितों को नहीं मिल पा रहा। कार्यशाला से महिलाएं जरूर जागरूक होंगी और अपने अधिकारों के लिए सजग रहेंगी। वहां मंच की निदेशक माालती हालदार, कैलाश बिष्ट, आयुषी ने भी सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed