फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Women farmers prayed to Lord Indra for rain.

Almora News: बारिश के लिए महिला किसानों ने की इंद्रदेव की आराधना

Tue, 20 Jan 2026 11:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 20 Jan 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Women farmers prayed to Lord Indra for rain.
रानीखेत (अल्मोड़ा)। लंबे समय से बारिश न होने के कारण खेती-किसानी पर संकट गहराता जा रहा है। खेतों के सूखने से चिंतित ताड़ीखेत ब्लॉक के टूनाकोट गांव की महिला किसानों ने मंगलवार को पूजा-अर्चना कर इंद्रदेव से बारिश की प्रार्थना की। महिलाओं का कहना है कि बीते चार महीनों से बारिश न होने के कारण गेहूं और सब्जियों की फसल बुरी तरह प्रभावित हो चुकी है। महिला किसानों ने बताया कि अक्तूबर में गेहूं बुवाई का समय बीत जाने के बावजूद कई गांवों में अब तक बुवाई नहीं हो सकी है। जिन किसानों ने समय पर बुवाई की वे भी अब बारिश की आस लगाए बैठे हैं। बारिश न होने से गोभी, अदरक, लहसुन सहित अन्य सब्जियों की पैदावार पर भी प्रतिकूल असर पड़ने लगा है। जयंती देवी, विमला देवी, विनीता, लीला, नीमा, आरती देवी सहित अन्य महिलाओं ने बताया कि खेती प्रभावित होने से उन्हें बाजार से सब्जियां खरीदनी पड़ रही हैं। खेतों की हालत देखकर चिंता बढ़ती जा रही है। महिलाओं ने आशंका जताई कि यदि जल्द बारिश नहीं हुई तो गर्मियों में पेयजल संकट का भी सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही इंद्रदेव मेहरबान होंगे और किसानों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed