{"_id":"66470ee9347c1bcdf8096cad","slug":"uttarakhand-forest-fire-man-burnt-alive-in-forest-fire-in-almora-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Forest Fire: जंगल की आग में जिंदा जला युवक, ऐसी बुरी हालत में मिला शव; वन विभाग की कार्रवाई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Forest Fire: जंगल की आग में जिंदा जला युवक, ऐसी बुरी हालत में मिला शव; वन विभाग की कार्रवाई शुरू
Fri, 17 May 2024 01:31 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
Published by: हीरा मेहरा
Updated Fri, 17 May 2024 01:31 PM IST
सार
सोमेश्वर के खाईकट्टा में जंगल की आग में जलने से युवक की मौत हो गई। उसका आधा शरीर जलकर खाक हो गया। सूचना के बाद दूसरे दिन वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अधजले शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन
जंगल में आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोमेश्वर के खाईकट्टा में जंगल की आग में जलने से युवक की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक बीते बृहस्पतिवार खाईकट्टा के पास जंगल में आग लग गई। गांव के ही लोग देर रात तक आग बुझाने में जुटे रहे। इसी बीच गांव का युवक महेंद्र सिंह (40)आग की चपेट में आ गया। बुरी तरह जलने से उसकी मौत हो गई। उसका आधा शरीर जलकर खाक हो गया। सूचना के बाद दूसरे दिन वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अधजले शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन
ये पढ़ें- Nainital Forest Fire: झुलसे पहाड़, फिर जंगल में लगी आग...वन संपदा को नुकसान; वन विभाग की ग्रामीणों से खास अपील
विज्ञापन
रेंजर मनोज लोहनी ने कहा कि नाप भूमि पर आग लगी थी। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। वहीं बीते दिनों सोमेश्वर क्षेत्र में लीसा दोहन में लगे दो महिला, दो पुरुष सहित चार श्रमिकों की जंगल की आग की चपेट में आने से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन