फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand Forest Fire: Damage to forest wealth due to forest fire in nainital

Nainital Forest Fire: झुलसे पहाड़, फिर जंगल में लगी आग...वन संपदा को नुकसान; वन विभाग की ग्रामीणों से खास अपील

Fri, 17 May 2024 11:35 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 17 May 2024 11:35 AM IST
सार

उत्तराखंड के जंगलों में पिरूल गिरने से आग लगने की घटनाएं फिर सामने आने लगी है। बेतालघाट ब्लॉक के मल्लाकोट धनियाकोट के जंगल में बृहस्पतिवार की शाम आग लग गई। आग आबादी क्षेत्र तक पहुंच गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम ने आग को बुझा लिया।

विज्ञापन
Uttarakhand Forest Fire: Damage to forest wealth due to forest fire in nainital
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जंगलों में पिरूल गिरने से जंगल में आग लगने की घटनाएं फिर सामने आने लगी है। बेतालघाट ब्लॉक के मल्लाकोट धनियाकोट के जंगल में बृहस्पतिवार की शाम आग लग गई। आग हवाओं के साथ आबादी क्षेत्र तक पहुंच गई। आग को आबादी क्षेत्र में बढ़ता देख ग्रामीणों ने वन विभाग, फायर ब्रिगेड और पुलिस प्रशासन को सूचना दी। क्षेत्र के कृपाल सिंह ने बताया कि आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम जंगल में लगी आग को बुझाने में लगी रही। कहा कि आबादी में पहुंचने से पहले आग को बुझा लिया गया। जंगल में लगी आग नहीं बुझ पाई थी। वहीं, जंगल व सड़कों पर एक बार फिर पिरूल गिरने से वनाग्नि का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में वन विभाग की ओर से ग्रामीणों के साथ बैठकर जंगलों को बचाने में सहयोग करने की अपील की जा रही है। 

विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: हाईकोर्ट शिफ्टिंग के विचार को महिलाओं की ना...जानें कुमाऊं-गढ़वाल को लेकर क्या बोली नारी शक्ति
विज्ञापन


उधर, वन विभाग ने बुधवार रात तराई पूर्वी वन प्रभाग के रेशमबाग बीट के तहत गौला रौखड़ ब्लॉक में वनाग्नि पर काबू पाया। वन संरक्षक डॉ. विनय भार्गव ने बताया कि ग्रामीणों ने रात्रि में जंगल में आग लगने की सूचना दी थी। इस पर टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। बृहस्पतिवार को रामनगर, हल्द्वानी और नैनीताल वन प्रभाग में कहीं से भी वनाग्नि की सूचना नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात सड़क किनारे जंगल में लगी आग
हल्द्वानी मार्ग के नैनागांव से लगे जंगल में बुधवार देर रात आग लग गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। बुधवार की देर रात्रि नैना गांव के समीप सड़क से नीचे आग लग गई। जंगल में आग फैलने पर वाहन चालकों ने दमकल विभाग को सूचित किया। सूचना के बाद देर रात्रि मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। एफएसओ किशोर जोशी ने बताया कि फायर फाइटर्स व वन कर्मियों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। 

आग से वन संपदा को नुकसान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed