फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Trade union will come into existence soon in Chillianoula

चिलियानौला में शीघ्र अस्तित्व में आएगा व्यापार संघ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 06:36 PM IST
विज्ञापन
Trade union will come into existence soon in Chillianoula
चिलियानौला में जिलाध्यक्ष के साथ बैठक करते व्यापारी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। समीपवर्ती चिलियानौला नगर पालिका में भी अब शीघ्र व्यापार संघ का गठन हो जाएगा। स्थानीय व्यापारियों ने वहां प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष मोहन नेगी के साथ बैठक कर चुनाव को लेकर तमाम मुद्दों पर मंत्रणा की। इस दौरान चुनाव संचालन समिति का गठन भी किया गया। व्यापार संघ के गठन को लेकर व्यापारियों में उत्साह भी है।
विज्ञापन

बता दें कि चिलियानौला पूर्व में कस्बा था। नगर पालिका बनने के बाद अब शहर तेजी से विकसित हो रहा है। यहां दुकानों की संख्या भी निरंतर बढ़ रही है, लेकिन आज तक व्यापार संघ का गठन नहीं हुआ है। जिस कारण व्यापारियों को तमाम तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जिला पंचायत को कर देने के बावजूद सुविधाएं नगण्य हैं। इसीलिए व्यापारियों ने अब संगठन बनाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

चिलियानौला शिव मंदिर परिसर में व्यापारियों ने जिलाध्यक्ष मोहन नेगी के साथ बैठक की। व्यापारियों ने प्रांतीय उद्योग व्यापार संघ में आस्था जताई और संघ से जोड़ने का आग्रह किया। जिलाध्यक्ष मोहन नेगी ने व्यापारियों के प्रयासों की सराहना की, कहा कि संगठन के साथ मिलकर व्यापारियों की समस्याओं का निराकरण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि शीघ्र चुनाव कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए चुनाव समिति का गठन हुआ, जिसके मदन कुवार्बी मुख्य संयोजक बने। इसके अलावा हर सिंह कुवार्बी, हीरा सिंह कुवार्बी, आदित्य अग्रवाल, जवार सिंह अस्वाल को भी शामिल किया गया। बैठक में संघ के जिला मीडिया प्रभारी कामरान कुरैशी, कमलेश बोरा, आशीष कुमार, कार्तिक् अस्वाल, भूपेंद्र सिंह, हरीश आर्या, अरविंद कुमार, हितेंद्र अधिकारी, अर्पित सिंह, विनोद मेहरा सहित तमाम लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed